Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में हुई बबीता से भी ज्यादा हॉट हसीना की एंट्री, जानिए क्या होगा रोल!

TMKOC New Entry: सोनी टीवी का शो 'ताराक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कहानी में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है जो एक अहम भूमिका निभाएगी। मेकर्स ने बबीता जी से भी ज्यादा हॉट हसीना की एंट्री कराई है।

TMKOC New Entry: प्रोड्यूसर असित मोदी का घर-घर देखा जाने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता है। साल 2008 में शुरुआ हुआ शो आज 17 सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करता है। इस शो में हर एक किरदार ने बेहतरीन एक्टिंग कर शो की फैन फालोइंग बढ़ाई। टीआरपी में भी सालों से लगातार शो को छप्परफाड़ रेटिंग मिल रही है। इस बीच खबर आई है कि मेकर्स कहानी को ओर दिलचस्प बनाने के लिए नई हसीना की एंट्री कराने जा रहे हैं। ये एक्ट्रेस कौन है और क्या रोल निभाएंगी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

TMKOC New Entry

दिलीप जोशी (Dilip Joshi) स्टारर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में एक्ट्रेस अन्वी तिवारी नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस दहेज दासी, जी जगन्नाथ और सिर्फ तुम जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस शो में मोना का किरदार निभाएंगी जिसके लिए उन्हे मेकर्स ने कास्ट कर लिया है। अन्वी का किरदार मोना रोज तो सीरियल में नहीं दिखाया जाएगा लेकिन ये एक महत्वपूर्ण रोल हो सकता है। एक्ट्रेस का किरदार लोगों को पसंद आएगा या नहीं देखना दिलचस्प होने वाला है।

End of Feed