Sunita Ahuja सालों बाद बेटे यश संग पहुंचीं कृष्णा-कश्मीरा के घर, गणेशोत्सव पर मिटी परिवार के बीच दूरी

Sunita Ahuja At Krushna Abhishek Home: मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा गणेशोत्सव पर कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के घर पहुंचीं। परिवार ने साथ में मिलकर बप्पा के दर्शन किये।

Sunita Ahuja At Krushna Abhishek Home: मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा को उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है। हालांकि सुनीता आहूजा और गोविंदा अपनी निजी जिंदगी के लिए लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी साल 'लाफ्टर शेफ्स 3' के मंच पर सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के बीच की दूरी पूरी तरह से खत्म हो गई। कृष्णा और कश्मीरा ने सुनीता आहूजा के पैरों में गिरकर सबके सामने उनसे माफी मांगी थी। वहीं अब गणेशोत्सव के खास मौके पर एक बार फिर से परिवार साथ नजर आया। सुनीता आहूजा न केवल सालों बाद कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर पहुंचीं, बल्कि साथ मिलकर परिवार ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बप्पा नेगेटिव लोगों को दूर रखें...'- Govinda संग अनबन के बीच बोलीं Sunita Ahuja, जल्द लेंगी अपना घर (Exc)

Sunita Ahuja पहुंचीं कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के घर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया। वहीं उनके घर इस खास मौके पर सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन आहूजा पहुंचे। कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने तो सुनीता आहूजा और यश का दिल खोलकर स्वागत किया ही। वहीं दूसरी ओर कृष्णा और कश्मीरा के दोनों जुड़वा बेटे भी अपनी दादी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए। गणेशोत्सव के मौके पर परिवार ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिया। उनका ये वीडियो देख लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कृष्णा और कश्मीरा के घर के अलावा सुनीता आहूजा अपनी भांजी आरती सिंह के घर भी पहुंची थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: टीवी स्टार्स के घर पधारे बप्पा, गोविंदा के बिना Sunita Ahuja ने धूमधाम से किया स्वागत

    End of Feed