Bigg Boss 18 में हिस्सा लेने जा रहा है स्त्री 2 का सर कटा, चंदेरी गाँव की तरह सलमान के शो में मचाएगा आतंक

Stree 2 actor Sunil Kumar participating in Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर बज बनना शुरू हो गया है। अब एक रिपोर्ट सामने या रही है जिसके मुताबिक स्त्री 2 के सरकटे को बिग बॉस 18 के लिए अप्रोच किया गया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Stree 2 actor Sunil Kumar participating in Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) और कलर्स टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। अभी हाल ही में बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 खत्म हुआ है और सना मकबूल शो की विजेता बनकर उभरी हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने के साथ ही बिग बॉस 18 को लेकर बज बनना शुरू हो गया। आए दिन शो में हिस्सा लेने जा रहे कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आते रहते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच खबर आ रही है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 में सरकाटा का रोल निभा चुके सुनील कुमार बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में हिस्सा ले सकते हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sunil Kumar aka Sarkata in Bigg Boss 18

बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव द्वारा अभिनीत फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में सुनील कुमार ने सरकटा का रोल निभाया है। उनको लेकर खबर या रही है कि वह जल्द ही सलमान खान के शो में नजर या सकते हैं। पिंकविला के बातचीत के दौरान सुनील ने कहा की "उन्हें बिग बॉस कि टीम की तरफ से कॉल आया है। उन्होंने मुझे बताया की शो अक्टूबर से शुरू होगा। सुनील ने आगे बताया की वो पुलिस में काम करते हैं और उनको छुट्टियाँ मिलना मुश्किल है। बेशक सुनील ने बिग बॉस 18 में अपनी रुचि दिखाई है लेकिन उन्होंने कुक कन्फर्म नहीं किया है।

End of Feed