Splitsvilla 16: सनी लियोन के शो में इस जोड़ी ने दर्ज की जीत, सोशल मीडिया पर लीक हुआ विजेता का नाम!

This Couple Wins Splitsvilla 16, Rumors Started: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्जविला 16' का बीते दिन फिनाले शूट हुआ। वहीं अब शो के विजेता का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

This Couple Wins Splitsvilla 16, Rumors Started: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्जविला 16' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'स्प्लिट्जविला 16' ने हर सप्ताह धमाकेदार टास्क और डोम सेशन्स के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं बीते दिन सनी लियोन और करण कुंद्रा के इस पॉपुलर रियलिटी शो का फिनाले शूट हुआ। 'स्प्लिट्जविला 16' (Splitsvilla 16) के फिनाले में गुल्लू-कायरा, योगेश रावत-रुरु ठाकुर, टेन डेविलियर्स-सौंदर्या शेट्टी और सौरब बेदी-निहारिका तिवारी ने जगह बनाई थी। वहीं फिनाले की शूटिंग के बाद से ही 'स्प्लिट्जविला 16' के विजेता का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें: Exclusive: 'बिग बॉस' से पहले Avinash Mishra की विश लिस्ट में था Khatron Ke Khiladi 15, बोले- मुझे ये करना था...

splitsvilla 16 (1)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम; 'स्प्लिट्जविला 16' के विजेता का नाम हुआ लीक

    'स्प्लिट्जविला 16' (Splitsvilla 16) से जुड़े पहले भी कई स्पॉइलर्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब शो के विजेता का नाम तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट की मानें तो सनी लियोन (Sunny Leone) के इस शो में कुशाल तंवर यानी गुल्लू और कायरा ने जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि दोनों ने फाइनल टास्क और ऑडियंस वोटिंग में बखूबी धाक जमाई हुई थी, जिसके बाद उनके हाथ जीत लगी। एक सोशल मीडिया यूजर ने भी ट्वीट किया, "कंफर्म है, गुल्लू और कायरा ने ये सीजन जीत लिया है, टास्क भी और वोटिंग के जरिए भी।" हालांकि 'स्प्लिट्जविला 16' के विजेताओं के नाम पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। बताया जा रहा है कि टास्क के साथ-साथ वोटिंग में भी कंटेस्टेंट्स के बीच गेम ने बड़ी पलटी मारी है। यह भी पढ़ें: बिग बॉस के बाद Khatron Ke Khiladi 15 में गौरव खन्ना से भिड़ेंगी Farhana Bhatt? बोलीं- मुझे खुशी है कि वह...

    End of Feed