'कसौटी जिंदगी की 2' एक्ट्रेस Sonyaa Ayodhya का हुआ तलाक, शादी के 5 साल बाद पति से अलग हुईं एक्ट्रेस

Kasauti Zindagi Kay 2 Fame Sonyaa Ayodhya Divorce With Harsh Samorre: 'कसौटी जिंदगी 2' एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या का शादी के 5 साल बाद तलाक हो गया है। सोन्या अयोध्या और हर्ष समोरे कानूनी रूप से शादी के 5 साल बाद एक-दूजे से अलग हो गए हैं। बता दें कि दोनों के बीच बहुत पहले से ही मतभेद शुरू हो गए थे।

Kasauti Zindagi Kay 2 Fame Sonyaa Ayodhya Divorce With Harsh Samorre: टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से जबरदस्त पहचान बनाने वाली सोन्या अयोध्या हाल ही में निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। सोन्या अयोध्या कानूनी रूप से पति हर्ष समोरे से अलग हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि शादी के 5 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया है। हालांकि उनके रिश्ते में बहुत पहले से ही खटपट शुरू हो गई थी। सोन्या अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) और हर्ष समोरे (Harsh Samorre) के तलाक की पुष्टि उनसे जुड़े सूत्रों ने की है। हालांकि अभी तक इस मामले पर सोन्या अयोध्या की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

End of Feed