सिद्धू मूसेवाला केस में अफसाना खान से 5 घंटे हुई पूछताछ, बंबीहा गैंग से संबंध को लेकर हो रही जांच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 10:53 PM IST

sidhu moose wala murder case: अफसाना का बंबीहा गैंग से क्या तालुकात है और कब-कब अफसाना की बंबीहा गैंग से बात हुई इन सभी बातों पर जांच एजेंसियां काम कर रही है। इसी मामले को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने अफसाना खान को तलब किया।

sidhu moose wala murder case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अब बिग बॉस फेम और पंजाबी गायिका अफसाना खान को NIA ने तलब किया है। लॉरेंस गैंग और हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों ने खुलासा किया है कि अफसाना खान बंबीहा गैंग की करीबी है। अफसाना का बंबीहा गैंग से क्या तालुकात है और कब-कब अफसाना की बंबीहा गैंग से बात हुई इन सभी बातों पर जांच एजेंसियां काम कर रही है। इसी मामले को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने अफसाना खान को तलब किया। यहां तक कि इस सिलसिले में अफसाना से 5 घंटे पूछताछ की गई है।

Afsana khan and sidhu moose wala

Afsana khan and sidhu moose wala

अफसाना खान, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के करीबी थीं। यहां तक कि वो मूसेवाला को अपनां मुंहबोला भाई मानती थीं। सिद्धू अफसाना को अपनी बहन मानते थे और उनसे राखी बंधवाते थे। NIA को संदेह है कि मूसेवाला हत्याकांड में अफसाना की भूमिका हो सकती है।

End of Feed