'ड्राइवर जैसा महूसस होता' Shewta Tiwari के Ex राजा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस की मां पर लगाया गंभीर आरोप

Raja Chaudhary On Shweta Tiwari Allegation: श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब राजा चौधरी ने हर आरोप का जवाब दिया है और एक्ट्रेस की मां पर गंभीर आरोप लगाया।

Raja Chaudhary On Shweta Tiwari Allegation: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari ) की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। दोनों की शादी महज सात साल चली और एक्ट्रेस ने राजा चौधरी से तलाक ले लिया। श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी (Raja Chaudhary) ने इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने श्वेता संग टूटी हुई शादी पर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने अपनी तरफ से शादी बचाने की पूरी कोशिश की थी। इस मौके पर उन्होंने श्वेता तिवारी की मां पर कई आरोप लगाए। Naagin 8 पर आया बड़ा अपडेट, खतरनाक नागिन बन तहलका मचाएगी ये एक्ट्रेस? विलेन की तरह दिखाएगी चालबाजी

shweta tiwari-raja chaudhary

shweta tiwari-raja chaudhary (photo credit- instagram)

    श्वेता तिवारी के खिलाफ बोले राजा चौधरी

    राजा चौधरी ने सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत की है। इस मौके पर उन्होंने श्वेता तिवारी संग खराब हुए रिश्ते और तलाक पर खुलकर बात की। राजा चौधरी ने बताया कि वह मेरठ से मुंबई इंडस्ट्री में करियर बनाने आए थे और यहां पर ही श्वेता से उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों ने तीन महीने में ही शादी करने का फैसला ले लिया था। सब कुछ ठीक था। श्वेता कमा रही थी और मैं घर में बिजी हो गया। सब कुठ ठीक के बीच मुझे गुस्सा तब आया जब चीजें मेरे खिलाफ हो गई।वह मुझसे तलाक लेना चाहती थी और इसी वजह से उन्होंने मेरे ऊपर आरोप लगाए। बिना शिकायत के तलाक मिलता नहीं। मैं बोल सकता हूं कि सब आरोप गलत है। Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन

      श्वेता तिवारी की मां के खिलाफ बोले राजा चौधरी

      राजा चौधरी ने आगे कहा कि हमारी शादी सात साल चली थी और मेरे अंदर मेल ईगो भी नहीं था। मुझे अच्छा लगता था कि श्वेता कमा रही थी। मैं खुश था और तभी मैं श्वेता को लेने और छोड़ने भी जाता था। मैं घर पर बच्चे को देखता था। मैं पूरी तरह हाउसवाइफ बन गया था और वह हाउसमेन। सब सही चल रहा था, लेकिन उनकी मां हमारे साथ रहने आ गईं। मेरा मानना है कि रिश्ते तुड़वाने में उनकी मां का हाथ है। वह पक्का कहती होगी कि अब तुम्हें इसकी क्या जरूरत. ये तो तेरे पैसों में भी आग लगा रहा है. उनकी मां को लगता था कि मैं पैसे खर्चा करता। मैंने गाड़ी अपने लिए नहीं उसके लिए ही ली थी। उस गाड़ी में वह ही घूमती थी। तब मुझे ड्राइवर जैसा महसूस होने लगा था।

      End of Feed