Shweta Tiwari Diagnosed With Dengue: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। श्वेता तिवारी इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जल्द ही श्वेता तिवारी, करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। लेकिन शो के लॉन्च होने से पहले ही श्वेता तिवारी की सेहत पर गाज गिर गई है। दरअसल, श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को इस बीमारी के कारण अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Shweta Tiwari का हर किसी के साथ अफेयर था'- एक्स-पति राजा चौधरी का बड़ा खुलासा, बोले- मैंने जो देखा...
विरल भयानी की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को डेंगू हो गया है। एक्ट्रेस को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले पर श्वेता तिवारी की टीम या उनसे जुड़े सूत्रों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन श्वेता तिवारी के डेंगू की चपेट में आने की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर श्वेता तिवारी के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Traitors 2: 'दोनों पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा', शो में Shweta Tiwari ने मैरिड लाइफ पर किया बड़ा खुलासा
'द ट्रेटर्स 2' में धूम मचाएंगी श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी का जाना-माना चेहरा रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी पर तो कई रियलिटी शोज किये हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ओटीटी पर आने वाले पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' का हिस्सा बनने वाली हैं। 'द ट्रेटर्स 2' से जुड़े कई प्रोमो वीडियो भी सामने आए, जिसमें श्वेता तिवारी कहती नजर आईं कि उन्होंने अपने दोनों पतियों को उन्हें धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। प्रोमो वीडियो देख कहा जा सकता है कि गेम के साथ-साथ श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी 'द ट्रेटर्स 2' में खुलने वाले हैं।
