'भाभी जी घर पर हैं' को 10 साल बाद शुभांगी अत्रे ने कहा अलविदा, शिल्पा शिंदे से रिप्लेस होने पर कही ये बात

Shubhangi Atre Talks About Bhabi Ji Ghar Par Hain: टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने आखिरकार 10 साल के बाद शो 'भाभी जी घर पर हैं' को अलविदा कहा। शुभांगी ने अपने एग्जिट और साथ ही शिल्पा शिंदे से हुए रिप्लेसमेंट पर दिल की बात रखी। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Shubhangi Atre Talks About Bhabi Ji Ghar Par Hain: टीवी दुनिया का पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' अक्सर अपने कलाकारों और स्टोरी लाइन की वजह से सुर्खियों में रहता है। बीते दस सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दुनिया भर में इस शो की फैंन फालोइंग काफी ज्यादा है। अब इस शो में टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने शो 'भाभी जी घर पर है' को अलविदा कह दिया और वो भी दस साल बाद। अब शुभांगी की जगह स्क्रीन पर पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे नजर आएंगी। शो को छोड़ने और रिप्लेसमेंट पर शुभांगी अत्रे ने क्या कहा पढिए इस खबर में।

Shubhangi Atre Quits Bhabhi Ji Ghar Par Hain

Image Source: Instagram

एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने कहा, 'मैंने हमेशा से वादा किया था कि मेरी जर्नी शो में आन, बान और शान रही तो एग्जिट भी वैसा ही होना चाहिए। मैं अपने एग्जिट से खुश हूँ और रही बात रिप्लेसमेंट की तो उसकी कोई वजह नहीं। इस रिप्लेसमेंट को मैं एक वरदान के रूप में देखूँगी क्योंकि एक आर्टिस्ट होने के चलते मैं नए किरदार निभाना बेहद पसंद करूंगी। अब मेरा प्लान है कि यहाँ से बाहर जाऊं और नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दूं। लाइफ में इतना कुछ हो गया है कि मैं एक फाइटर बन गई हूँ और अब सिर्फ अपने और बेटी के लिए फोक्स रहूँगी। 10 साल बाद शो छोड़ना ऐसा लग रहा है जैसे घर छोड़ दिया हो। मैं शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hain) के लास्ट शूट वाले दिन काफी इमोशनल हो गई थी। मैं शुक्रगुजार हूं लोगों ने मुझे प्यार दिया। आखिरकार में यही कहूँगी कि मैं अपने काम से संतुष्ट हूँ।'

End of Feed