सबा इब्राहिम को Shoaib Ibrahim ने दिया डायमंड नेकलेस, पार्टी में दिखा दीपिका कक्कड़ का बेबी बंप!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 03:36 PM IST

dipika kakar flaunts her baby bump in shoaib ibrahim Birthday party: टीवी कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। लंबे टाइम से ये खबरें सामने आ रही हैं हालांकि इस बात को लेकर कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन दोनों ने अपने ब्लॉग्स में प्रेग्नेंसी हिंट दी है।

shoaib ibrahim gifted a diamond set to saba ibrahim: टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने हाल ही में शादी की है जो कि इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रही। अभिनेता इन दिनों सीरियल अजूनी की शूटिंग में बिजी हैं और एक दिन पहले उन्होंने अपने चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था, जहां उन्होंने वीकेंड के लिए एक दिन की छुट्टी लेने की बात कही थी। फिलहाल शोएब पत्नी दीपिका कक्कड़, बहन सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज के साथ लोनावाला में हैं। यहां शोएब ने अपने पूरे परिवार के साथ सबा का जन्मदिन मनाया। इसी के साथ शोएब ने अपनी बहन सबा को शादी के बाद उसके पहले जन्मदिन पर डायमंड नेकलेस सेट गिफ्ट किया है।

dipika kakar and saba ibrahim

dipika kakar and saba ibrahim

ससुराल सिमर का फेम एक्टर शोएब इब्राहिम ने इस खूबसूरत डायमंड नेकलेस को दिखाया है जिसकी कीमत लाखों में हैं। वीडियो व्लॉग में शोएब ने आगे सबा से पूछा कि क्या वह इसे अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पहनना चाहेंगी या तुरंत पहनना चाहेंगी। सबा ने कहा कि वह इसे अपने जन्मदिन पर पहनेंगी क्योंकि यह वास्तव में एक बहुत ही खास गिफ्ट है। सबा ने यही किया और उन्होंने लोनावाला में अपने जन्मदिन की पार्टी में यही पहना।

End of Feed