Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: भाग्यश्री की लाइफ की उल्टी गिनती शुरू, ऋषभ ने फेंक दिया है पासा, अब मचेगा कोहराम

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की जोड़ी वाला ये सीरियल मेजदार होता जा रहा है । शो की कहानी आगे बढ़ रही है और फैंस इसी वेट में बैठे हैं कि ऋषभ की सच्चाई कब सामने आएगी। खैर आज रात का एपिसोड भी कम नहीं है आइए बताते हैं आज रात का स्पॉइलर

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: टीवी का चहेता शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 ट्रैक पर आ रहा है। दर्शक शो की स्टोरीलाइन को पसंद कर रहे हैं। ऋषभ-भाग्यश्री की ये प्यारी सी जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बात करें शो के लेटेस्ट ट्रैक की तो इसमें ऋषभ कोई चाल चल रहा है। वह भाग्यश्री का इस्तेमाल कर के कुछ बड़ा करने वाला है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि भाग्यश्री के अम्मी अप्पा वापिस चेन्नई जा रहे हैं। अब फिर से भाग्यश्री और ऋषभ अलग हो जाएंगे और अपनी लाइफ जिएंगे। दोनों का एक-दूसरे दे दूर जाना फैंस को रास नहीं आ रहा इसलिए मेकर्स इन्हें पास लाने का कोई न कोई तरीका बना ही रहे हैं। आज एपिसोड में देखने को मिलेगा की ऋषभ पेपर्स चोरी कर लेगा।

Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler

Image Credit: Bade Acche Lagte hain 4 Twitter

भाग्यश्री के लॉकर पर है ऋषभ की नजर

End of Feed