The 50 Winner: टीवी दुनिया का फ़ेमस रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों फैंस के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। शो के दौरान टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच हुई कंट्रोवर्सी ने सभी का ध्यान खींचा। फरवरी महीने में शुरू हुए इस शो का बीते दिन ग्रैंड फिनाले हुआ था। टॉप 5 फाइनलिस्ट में रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ, फैजल शेख, काका और शिव ठाकरे शामिल थे। ग्रैंड फिनाले में कई ताबडतोड़ टास्क हुआ जिसे पार किया सिर्फ एक कंटेस्टेंट ने। इस शो के विजेता कोई और नहीं बल्कि शिव ठाकरे बने हैं। शिव के साथ-साथ इस एक फैंन को भी 50 लाख रुपए मिले।
Image Source: Instagram
रियलिटी शो 'द 50' (The 50) के विनर बने शिव ठाकरे (Shiv Thakare) जीने चमचमाती ट्रॉफी तो मिली ही, साथ ही वे और उनके फैन को 50 लाख रुपए की इनाम राशि भी मिली। 50 लाख रुपए शिव ठाकरे अपने फैन संग बांटेंगे। फिनाले में सबसे पहले टास्क हारे रजत दलाल, इसके बाद शुरू हुआ असली मुकाबला। देखते ही देखते शिव ठाकरे ने बाजी मार ली। सोशल मीडिया पर फैंस और कई टीवी सेलेब्स शिव ठाकरे को इस जीत के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने शिव की जीत को 'खैरात' का टैग दे डाला।
जी हाँ, फिनाले से पहले प्रिंस ने अपना टिकेट टू फिनाले शिव ठाकरे को दिया था। ये देख प्रिंस और शो के फैंस काफी नाराज हुए। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'बधाई हो, खैराती विजेता! शिव रजत, फैसु और बौना प्रिंस को भी थोड़ा श्रेय दो। कितना पक्षपाती फ़ाइनल था! जब उन्होंने साज़िश रचकर रजत दलाल को बाहर कर दिया, और जब फैसु दूसरों की वजह से पूरी तरह से परेशान होकर खेल रहा था। सब फिक्स्ड था।' ऐसे तमाम यूजर शिव ठाकरे की कामयाबी पर उंगली उठा रहे हैं।
