Shilpa Shinde Cryptic Post Viral Amid Controversy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों शिल्पा शिंदे विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में कबूल किया था कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। इस मामले को लेकर शिल्पा शिंदे जमकर ट्रोल हुईं। हिना खान सहित कई सितारों ने जहां शिल्पा शिंदे को आड़े हाथों लिया तो वहीं उपासना सिंह जैसे स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया। इस विवाद में ही शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और हिना खान की भी जमकर कैटफाइट हुई। वहीं अब शिल्पा शिंदे ने एक और पोस्ट शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच Shilpa Shinde ने जारी किया नया वीडियो, इंटरनेट पर मचाई सनसनी
शिल्पा शिंदे ने पोस्ट शेयर कर कसा हिना खान पर तंज? फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बता दें कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इससे पहले भी एक रील वीडियो साझा किया था। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, "अगर लोग आपको नीचे गिराना चाहते हैं तो इसका मतलब आप उनसे ऊपर हो।" बता दें कि शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर प्रोड्यूसर की पत्नी बिनैफर कोहली ने भी रिएक्शन दिया था। उनका कहना था कि शिल्पा की बातों से उन्हें काफी झटका लगा था, लेकिन उन्हें खुशी है कि एक्ट्रेस ने सच बताया।
