Shehzada Dhami Big Revelation On Internet: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से सुर्खियां बटोरने वाले शहजादा धामी ने बीते दिन इंटरनेट पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक प्रोड्यूसर पर उनके पैसे न चुकाने का आरोप लगाया था। शहजादा धामी ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। इतना ही नहीं, शहाजा धामी ने इंटरनेट पर बताया कि जब उन्हें कहीं और काम मिलने लगा तो उस प्रोड्यूसर ने उस चीज में भी परेशानी खड़ी की। शहजादा धामी (Shehzada Dhami) संग हुए इस बर्ताव को लेकर अब शिल्पा शिंदे ने उन्हें सपोर्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'एक्टर्स गलत और ये संत आदमी हैं...'- राजन शाही पर फूटा अर्जित तनेजा का गुस्सा, शहजादा धामी ने भी कसा तंज!
शहजादा धामी के सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा, "आज मैं बोलने के लिए बाध्य हूं, क्योंकि मैं देख रहा हूं कि कलाकारों को बैन किया जा रहा है, बॉकॉट किया जा रहा है और कई कारणों के लिए जज किया जा रहा है। ये उन संस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है जो कलाकारों की सुरक्षा का दावा करती हैं। कई साल पहले, मैंने भी एक प्रोड्यूसर द्वारा पैसों का भुगतान न किये जाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। आज भी मेरे 30 लाख रुपये नहीं चुकाए गए। इसके बाद भी वो शख्स आजादी से इंडस्ट्री में शो प्रोड्यूस कर रहा है। मेरा सवाल साफ है कि इसपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इसमें कोई बैन, कोई बॉयकॉट या जवाबदेही क्यों नहीं थी? हाल ही में मैंने एक इंटरव्यू देखा, जिसमें एक इंसान गर्व से कहता है कि उसने एक एक्टर को निकाल दिया था और सालों बाद जब उस एक्टर को काम मिलने लगा तो उसने सवाल किया कि लोग उसे अवसर क्यों दे रहे हैं। इस तरह की मानसिकता मुझे बहुत ही घटिया लगी।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: YRKKH से निकाले जाने पर 'रूही' ने पहली बार निकाला दिल का गुबार, बोलीं- मैंने 110% दिया, लेकिन...
शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा कि आप लोग उस इंसान से चाहते क्या हो जो सिर्फ काम करना चाहता है, अपने परिवार को पालना चाहता है और उन्हें बेहतर भविष्य देना चाहता है। शहजादा धामी की इस पोस्ट पर शिल्पा शिंदे ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, "देखा आपने, ये कलाकारों के संगठन ही उनके साथ नहीं होते। ये जो टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर हैं ये माफियागिरी करते हैं। ये व्हाइट कॉलर माफिया हैं। जो प्रोड्यूसर इनका साथ नहीं देते, उन्हें धमकाया जाता है कि हम आपका साथ नहीं देंगे। आपका काम होगा तो हम उसे रोकेंगे। हम कलाकार तो ऐसा कर नहीं सकते, क्योंकि हमारा 90 दिन का पैसा उन प्रोड्यूसर के पास होता है, जिसे रोक दिया जाता है। बाकी लोग तो प्रोड्यूसर की चाटते हैं तो कलाकारों का साथ कौन देगा। आप किसी की मौत के बाद कैंडल लेकर न्याय मांगते हो, लेकिन मतलब नहीं है।"
