Shehnaaz Gill को अवॉर्ड शो में आई Sidharth Shukla की याद, बोलीं- 'तू मेरा है और मेरा ही रहेगा'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 20, 2022, 08:40 AM IST

Shehnaaz Gill dedicated Award to Sidharth Shukla: लंबे अर्से के बाद शहनाज गिल पब्लिकली सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेती नजर आईं। जी हां, एकबार फिर से शहनाज ने सिद्धार्थ का नाम लिया और उनको थैंक्यू भी कहा।

Shehnaaz Gill Big Thank You to Sidharth Shukla: 'बिग बॉस 13' के बाद से शहनाज गिल की फैन फोल्लोविंग काफी ज्यादा हो चुकी है। फैंस अक्सर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अब हाल ही में शहनाज गिल ने एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान लंबे अर्से के बाद शहनाज गिल पब्लिकली सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेती नजर आईं। जी हां, एकबार फिर से शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया और उनको थैंक्यू भी कहा।

shehnaaz gill

shehnaaz gill

दरअसल फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट अवार्ड्स में शहनाज गिल ने अपनी जीत सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित की। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज ने बेस्ट इमर्जिंग फेस ऑफ बॉलीवुड अवॉर्ड की ट्रॉफी उठाई है। इसी दौरान शहनाज गिल ने पूरे समय एक सच्चे दोस्त की तरह उनका साथ देने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को थैंक्यू कहा।

End of Feed