Karwa Chauth पर शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हुए Parag Tyagi, बोले- मुझे जल्दी बुला लो...

Parag Tyagi Remembers Shefali Jariwala: टीवी के चर्चित एक्टर पराग त्यागी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रहे हैं। करवा चौथ के खास मौके पर वह शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि मुझे जितनी जल्दी हो सके अपने पास बुला लो।

Parag Tyagi Remembers Shefali Jariwala: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला बीती 27 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। शेफाली जरीवाला के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में थी। लेकिन एक्ट्रेस आज भी अपने फैंस और परिवार की यादों में जिंदा हैं। वहीं पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को याद करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के बिना सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। पराग त्यागी अपनी पत्नी के लिए पोस्ट साझा करते हुए भावुक नजर आए। वहीं दूसरी ओर पराग की पोस्ट देख फैंस का दिल भी भर आया।

shefali jariwala parag tyagi (1)

फोटो क्रेडिट- पराग त्यागी इंस्टाग्राम

'पवित्र रिश्ता' एक्टर पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की कुछ पुरानी तस्वीरों का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो के कैप्शन में पराग त्यागी ने लिखा, "मैं आपका इंतजार करूंगा हमेशा, चाहे मुझे आकाश में आना क्यों न पड़े। और अगर मैं वहां भी आपको नहीं ढूंढ पाया तो मैं गुहार लगाऊंगा कि आपको ढूंढने की और आपको याद दिलाऊंगा आपके वादे और कस्में कि आप मेरी हो। कोई मायने नहीं रखता कि क्या हुआ, मेरा प्यार हमेशा आपका ही रहेगा, कोई मायने नहीं रखता कि वे क्या कहेंगे, आप हमेशा मेरे लिए वही एक रहेंगी जिसे मैंने सराहा है। मैं हमेशा आपका इंतजार करूंगा। आपसे वहां मिलुंगा और अब उस घड़ी का इंतजार नहीं हो रहा है। प्लीज मुझे जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी बुला लो, मैं आपके बगैर सांस भी नहीं ले पा रही हूं मेरी परी, मेरी गुंडी।"

End of Feed