शेफाली जरीवाला को पराग त्यागी और परिवार ने दी अंतिम विदाई, समंदर में किया अस्थि विसर्जन

Parag Tyagi Bid Final Goodbye To Shefali Jariwala: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को उनके परिवार और पति पराग त्यागी ने आखरी बिदाई दे डाली। शमशान घाट से अस्थियों को लेकर उन्हे समुन्द्र में बहा दिया गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो, जिसे देख हर किसी ने आँसू छलकाए।

Parag Tyagi Bid Final Goodbye To Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला उर्फ कांटा लगा गर्ल ने 27 जून को इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रुमर्स हैं कि कार्डियक अरेस्ट के कारण शेफाली अपनी जान गवां बैठी। एक्ट्रेस की अचानक हुई इस मौत से लोग, परिवार और दोस्त उभर नहीं पा रहे। शेफाली की कमी अब हर किसी को हमेशा सताएगी। कुछ देर पहले ही पराग त्यागी और परिवार वालों ने शेफाली जरीवाला की अस्थियों का विसर्जन समुंदर में किया जिसका वीडियो सामने आया है। सभी ने शेफाली को अपनी अंतिम विदाई देकर हमेशा हमेशा के लिए गुड बाय कहा।

shefali jariwala ashes immerse in sea

हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई है कि पराग त्यागी (Parag Tyagi) और उनके परिवार ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अस्थियों का विसर्जन समुद्र में कर दिया। सभी ने आखरी बार शेफाली को अपना सलाम देते हुए इस धरती से विदा कर डाला। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पराग, शेफाली के माता-पिता और पूरा परिवार एक्ट्रेस की अस्थियों को पानी में बहा रहे हैं। शेफाली को गुड बाय कहकर पराग टूट गए। सभी पराग और शेफाली की मां को संभालते हुए नजर आए। फैंस दुआ कर रहे हैं कि शेफाली की आत्मा को शांति मिले।

End of Feed