टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 29 June: अरमान के झूठ से टूटेगा गीतांजली का दिल, कांटे से भरे रास्ते पर अभिरा संग चलेगा अंशुमन

YRKKH Spoiler 29 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को मायरा का सच ना बताने जा फैसला लेगा। सिर्फ यही नहीं गीतांजली को पता चल जाएगा कि अरमान पनि एक्स वाइफ संग एक छत के नीचे रह रहा है।

Image

yeh rishta kya kehlata hai 29 may 2025

YRKKH Spoiler 29 June: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अरमान से होगी जो फैसला लेगा कि वो अभिरा की गलतफहमी को दूर नहीं करेगा। इसका मतलब है क्यूँकि मायरा अभिरा का सच बर्दाश्त नहीं कर पाएगी इसलिए वो किसी को कुछ भी नहीं बताएगा। घर आकार अरमान अपना समान बांधकर बस जा ही रहा होगा कि अभिरा उसे रोक लेगी। अभिरा कहेगी कि वो विद्या की सर्जरी तक रुक जाए, समझ लो की ये हमारी कहानी के कुछ आखरी लम्हे है। हालांकि अरमान माउंट आबू जाने का फैसला कर चुका होगा। दूसरी तरफ कियारा पोद्दार परिवार को बताएगी कि अभिरा अरमान का तलाक हो चुका है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि विद्या सर्जरी के बाद घर लौट आएगी उसे लगेगा कि अरमान चला गया होगा लेकिन वो घर में होगा। अभिरा काम के सिलसले से बाहर चली जाएगी लेकिन अपना फोन तो घर छोड़ जाएगी। गीतांजली उदयपुर पहुँच जाएगी जिसे देख अरमान और कावेरी चौंक जाएंगे। गीतांजली कावेरी और विद्या का आशीर्वाद देगी और बताएगी कि मायरा स्कूल ट्रिप पर गई है। ये बात जान अरमान गीतांजली से गुस्सा हो जाएगा। दूसरी तरफ अंशुमन अभिरा को चीयर अप करने की कोशिश करेगा ताकि उसका मूड ठीक हो जाए। इस दौरान अभिरा अंशुमन को बताएगी कि घर में विद्या के साथ अरमान भी है।

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि गीतांजली अभिरा का काला कोर्ट देख पूछेगी कि क्या उसके परिवार में कोई वकील है? कावेरी अरमान से कहेगी कि उसे जरा सी भी शर्म नहीं है कि अभिरा के होते हुए गीतांजली को बुलाया। जिसके साथ शादी करने वाले हो अगर उसने तुम्हें पहली बीवी के साथ देखा तो वो क्या सोचेगी? कावेरी की ये बात गीतांजली सुन लेगी तो दूसरी ओर अंशुमन अभिरा पर घर पहुँच जाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article