आत्महत्या से पहले Sheezan Khan की मां से बार-बार माफी मांगती रहीं तुनिषा शर्मा, किस वजह से थीं परेशान?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2023, 08:08 AM IST

Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के चाहने वालों मे 4 जनवरी को उनके 21वें जन्मदिन पर तुनिषा को याद किया है। इस बीच शीजान खान की मां ने भी तुनिषा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तुनिषा के साथ एक वॉट्सअप चैट भी शेयर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा के जन्मदिन पर शीजान खान की मां शेयर की इमोशनल पोस्ट।
  • तुनिषा के साथ एक वॉट्सअप चैट भी शीजान की मां ने शेयर की है।
  • इस पोस्ट में शीजान की मां ने कई बड़ी बातें कही हैं।

Tunisha Sharma birthday: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) हमारे बीच नहीं हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर 2022 को अपने को स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) के मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। तुनिषा की आत्महत्या की खबर ने एक्ट्रेस के परिवार के साथ ही शीजान खान के परिवार का भी दिल टूट गया है। इस बीच तुनिषा का परिवार लगातार शीजान खान पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शीजान खान के परिवार ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अपनी बात रखी है। इस बीच कल बुधवार 4 जनवरी 2023 को तुनिषा का 21वां जन्मदिन था, इस मौके पर उनके परिवार और दोस्तों ने एक्ट्रेस को याद किया। शीजान खान की मां ने भी तुनिषा के जन्मदिन को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। जिस पढ़कर हर कोई भावुक हो रहा है।

Tunisha sharma and Sheezan khan mother

Tunisha sharma and Sheezan khan mother

‘आज तुझे गए 12 दिन हो गए हैं’

शीजान खान की मां ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और तुनिषा के साथ एक वॉट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शीजान खान की मां ने लिखा, ‘बेटा आज तुझे गए हुए 12 दिन हो गए हैं। अब सब्र नहीं हो रहा है, तू, तेरी खुशबू और तेरी यादें इस घर में हर तरफ फैली हुई हैं। आज के दिन का हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज के दिन हम तुझे वैसा ही सर्प्राइज देना चाहते थे, जैसा कि तुझे उस जन्मदिन पर मिला था जो तूने अपने पापा के साथ मनाया था। उस जन्मदिन को तू मिस करती थी..।’

End of Feed