Kinshuk Vaidya Baby Boy: 90 के दशक का पॉपुलर सीरियल शाका लाका बूम बूम फेम किंशुक वैद्य और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल के घर ढेर सारी खुशियां आई हैं. अभिनेता पिता बन गए हैं. दीक्षा नागपाल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है. एक्टर ने पिता बनने की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की. इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि दीक्षा और वह 8 मार्च को माता-पिता बन गए थे और उनका बेबी पूरी तरह ठीक है. किंशुक का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उन्हें पहली बार पिता बनने पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. दूसरी तरफ कई सेलेब्स के भी एक्टर के पोस्ट पर रिएक्ट किया है और कपल को नई जर्नी की बधाई दी है.
Instagram- Photos Credit
माता पिता बने किंशुक वैद्या और दीक्षा नागपाल
किंशुक वैद्य ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि पापा बन गए हैं. उन्होंने इस मौके पर अपने क्यूट बेटे की झलक भी दिखाई है. किंशुक की फैमिली की काफी क्यूट फोटो है. इस फोटो में किंशुक और उनकी पत्नी दीक्षा के हाथ नजर आ रहा है और उन्होंने अपने हाथों से नन्हें बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है. इस तस्वीर में बेटे का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन कपल ने फोटो पर लिखा है, 'बेबी बॉय हुआ है.' साथ ही 8 मार्च 2026 भी लिखा है.यानी किंशुक और दीक्षा इसी दिन माता पिता बन गए थे. इसके साथ कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, 'बहुत प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं. बेबी वैद्य 08.03.26 को आ गया है.' किंशुक के इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई है. कपल के दोस्त और फैमिली वाले भर भरकर प्यार बरसा रहे हैं. इसके अलावा, कई टीवी स्टार्स ने भी कपल को बधाई दी है.
डेटिंग के बाद की थी शादी
बता दें कि किंशुक और दीक्षा ने लंबे समय तक डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. कपल ने 22 नवंबर 2024 को शादी की थी और फिर कुछ समय के अंदर ही कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस करके फैंस को खुश कर दिया था. इस दौरान उन्होंने मोनोक्रोम फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एक छोटे बच्चे के जूते पकड़े दिखे थे.
