टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग का जादू शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान (Jawan) में दिखाने वाली हैं। जवान इस महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस शाहरुख की मां के रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग ने किंग खान को भी इंप्रेस किया है।
Riddhi Dogra and Shahrukh Khan (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Jailer Ott Release : रजनीकांत की जेलर शाहरुख खान की जवान को देगी टक्कर, प्राइम पर होगी इस दिन रिलीज
शाहरुख ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में रिद्धि के साथ काम करने की इच्छा जताई है। एक्ट्रेस ने फिल्म के इवेंट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख रिद्धि के काम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान संग फिर नजर आएंगी रिद्धि
चेन्नई में जवान का प्री रिलीज इवेंट रखा गया। उस इवेंट में शाहरुख खान ने कहा कि फिल्म में रिद्धि ने मेरी मां का रोल निभाया है। अगल फिल्म में हम आपकी उम्र के हिसाब से कुछ करेंगे। हम जल्द फिर से साथ में काम करेंगे। शाहरुख का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जब सपने सच होते है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रिद्धि जवान के अलावा सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस लंबे समय से टीवी पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस मर्यादा लेकिन कब तक, वो अपना सा, सवित्री समेत केई हिट शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
