बॉलीवुड

Jailer Ott Release : रजनीकांत की जेलर शाहरुख खान की जवान को देगी टक्कर, प्राइम पर होगी इस दिन रिलीज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 2, 2023, 01:06 PM IST

Jailer Ott Release Date: रजनीकांत की फिल्म जेलर के ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अमेजन प्राइम ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में एक्टर के दमदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Image

Jailer (credit Pic: Instagram)

Jailer Ott Release Date: रजनीकांत (Rajnikanth) की फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने भारत ही नहीं विदेश में भी अच्छा बिजनेस किया है। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने स्टेटमेंट जारी कर ऐलान कर दिया है कि फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नेल्शन दिलीप कुमार ने किया है। ये एक पैन इंडिया क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णा, योगी बाबू, विनायकन, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवा राजकुमार ने कैमियो रोल प्ले किया है।

फैंस प्राइम वीडियो पर फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में देख सकते हैं। फिल्म में रजनीकांत ने रिटार्यड जेलर का किरदार निभाया है। फिल्म में एक्टर के धमाकेदार एक्शन सीन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। उम्न के इस पड़ाव में भी एक्टर ने अपनी परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आने दी।

प्राइम पर कब रिलीज होगी जेलर

जेलर प्राइम पर 7 सितंबर को रिलीज होगी। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख खान की जवान रिलीज होगी। जेलर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 329 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जेलर से पहले रजनीकांत की अन्नाथे रिलीज हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article