Gaurav Khanna पर बुली का आरोप लगाना Shagun Sharma को भारी, ट्रोलिंग से हुईं परेशान; बोलीं - 'बात को खत्म करते'

Shagun Sharma On Gaurav Khanna: हाल ही में शगुन शर्मा ने एक पोस्ट किया है, जिसमें शगुन ने गौरव खन्ना का नाम नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि वह एक्टर से नफरत नहीं करती हैं।

Shagun Sharma On Gaurav Khanna: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) अपने खतरनाक स्टंट के साथ साथ कंटेस्टेंट्स की लड़ाई की वजह से भी चर्चा में है। इस शो की शूटिंग करके लौटीं शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाया था। गौरव ने इस आरोप पर अब तक कुछ नहीं कहा, लेकिन शगुन की तरफ से लगातार बयानबाजी हुई। इसी बीच, अब शगुन शर्मा का नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से नफरत नहीं करती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'दर्द नहीं देखा...', राष्ट्रगान में लड़खड़ाईं Hina Khan को लोगों ने दी बद्दुआ, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

gaurav khanna-Shagun Sharma

gaurav khanna-Shagun Sharma (photo credit- instagram)

    शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर किया एक और पोस्ट

    शगुन शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन ये बात साफ है कि उनका ये पोस्ट गौरव खन्ना के लिए ही है। उन्होंने गौरव पर बुली करने का आरोप लगाया था लेकिन अब एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था कि गौरव ने बहुत गंभीर तरीके से उन्हें बुली किया। शगुन शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दोस्तों, प्लीज एक बात समझें। मुझसे एक सवाल पूछा गया था, और मैंने उसका जवाब बिना सोचे-समझे दे दिया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उस इंसान को एक बुरा इंसान मानती हूं या मैं उससे नफरत करती हूं। नफरत एक बहुत ही भारी शब्द है और मैं इसका इस्तेमाल हर किसी के लिए नहीं करती।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सुअर की तरह...' धर्म परिवर्तन के आरोप पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, Himanshi Khurana-पारस छाबड़ा को लगाई लताड़

    gaurav khanna-Shagun Sharma (photo credit- instagram)

      शगुन शर्मा का अफवाह फैलाने वालों पर फूटा गुस्सा

      शगुन ने आगे लिखा, 'न ही मेरे कहने का मतलब यह था कि उसने मुझे बुली या परेशान इतने गंभीर तरीके से किया कि आप सब यह कहानी फैलाने लगें कि मैं उससे नफरत करती हूं और उसे एक बुरा इंसान समझती हू। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं उससे नफरत नहीं करती। मैं किसी भी मायने में उसे बुरा नहीं मानती।हम एक शो में थे। हम सभी प्रेशर में थे। मैंने जो कुछ भी कहा, वह पूरी तरह से उस बात पर आधारित था जो मैंने शो के दौरान महसूस किया था। अब इसे जाने दीजिए। यह पुरानी बात हो चुकी है।'

      शगुन शर्मा ने गौरव पर लगाया था आरोप

      बता दें कि शगुन शर्मा ने अपने पुराने पोस्ट में गौरव खन्ना पर आरोप लगाया था कि गौरव ने उन पर एलिमिनेशन स्टंट करने का दबाव बनाया था और शगुन ने दावा किया कि गौरव ने उनसे कहा था कि उन्हें शो में फुटेज ज्यादा नहीं मिल रही है। इस मौके पर शगुन ने एडिटिंग टीम को भी आड़े हाथों लिया था।

      End of Feed