14 साल में इतना बदल गईं Gopi Bahu, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस बोले- आज भी वही मासूमियत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 19, 2024, 06:02 PM IST

टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को गोपी बहू के किरदार से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस लंबे समय बाद फिर से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस राजपाल यादव के साथ काम चालू में लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग पर देखा गया। एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख फैंस हैरान रह गए।

टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक (Gia Manek) को 'साथ निभाना साथिया' शो से पहचान मिली थीं। एक्ट्रेस ने इस शो में गोपी बहू का रोल प्ले किया था। गोपी बहू के रोल में लोगों ने एक्ट्रेस को खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने बाद में इस शो को अलविदा कह दिया था। जिया मानेक को शो में देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिप्लेस किया था। लंबे समय बाद जिया ने पर्दे पर वापसी की है। एक्ट्रेस फिल्म काम चालू में राजपाल यादव के साथ लीड रोल में है। ये फिल्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस फिल्म की स्क्रीनिंग पर अलग अंदाज में नजर आईं।

एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान हो गए। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर एक्ट्रेस बनारसी साड़ी, बिंदी और बाल में बन बनाए हुए नजर आए। एक्ट्रेस की मिलियन डॉलर समाइल ने जीता दिल।

End of Feed