Sara Khan Breakup with Boyfriend: बिग बॉस 4 फेम सारा खान लंबे समय से शांतनु राजे (Shantanu Raje) को डेट कर रही थी। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक- दूसरे पर प्यार लुटाते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करता रहता था। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट जारी कर लोगों से प्राइवेसी देने की अपील की है। सारा और शांतनु एक- दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल एक- दूसरे से शादी करने वाला था। लेकिन कुछ कारणों से अब दोनों अलग हो गए हैं।
Sara Khan with Boyfriend (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Arjun kapoor जल्द बनाएंगे Malaika Arora को अपना जीवनसाथी, कॉफी विद करण 8 में किया खुलासा!
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, हमने म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से अपने-अपने रास्ते अलग कर दिए हैं। सोचा है कि हम दोनों अपनी लाइफ में अलग-अलग रास्ते बनाएंगे। हम दोनों के मन में एक -दूसरे के लिए बहुत प्यार और इज्जत है। मैं बस यही उम्मीद करूंगी कि लोग हमें प्राइवेसी दें और इसमें दखल नहीं देंगे। हम अंडरस्टैंड करने के लिए शुक्रिया।
सारा और शांतनु हुए अलग
सारा से कुछ समय पहले ही हिमांशी खुराना और आसिम रियाज ने अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। कपल ने धर्म की वजह से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। सारा ने शांतनु से पहले अली मर्चेंट से शादी की थी। उनकी शादी ज्यादा समय नहीं चली थी। एक्ट्रेस को बिदाई शो से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है।
