सुशांत सिंह राजपूत की तरह इंडस्ट्री की भेंट चढ़ीं Sanchita Ugale? चचेरे भाई ने सामने आकर किए शॉकिंग खुलासे

Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या की। संचिता द्वारा उठाए गए इस कदम की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन एक्ट्रेस के भाई ने शॉकिंग खुलासे किए हैं।

Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। संचिता के इस कदम ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। अब हर कोई सवाल कर रहा है कि संचिता ने आत्महत्या क्यों की? पुलिस भी अपनी जांच में जुट गई है। इसी बीच संचिता के चचेरे भाई का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने शॉकिंग खुलासे किए हैं। संचिता के भाई ने दावा किया है कि उसे इंडस्ट्री में दबाया जा रहा था, जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को दबाया गया। उन्होंने ये भी दावा किया कि वह सुशांत सिंह राजपूत की फैन रही हैं। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- 'कुमकुम भाग्य' फेम Sanchita Ugale का आखिरी पोस्ट इंटरनेट पर हुआ वायरल, आत्महत्या से कुछ समय पहले बनाया वीडियो)

Sanchita Ugale-sushant singh rajput

Sanchita Ugale-sushant singh rajput (photo credit- instagram)

संचिता उगले के भाई के बड़े दावे

संचिता उगले के चचेरे भाई ने हाल ही में मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई शॉकिंग खुलासे हैं। उन्होंने संचिता और सुशांत सिंह राजपूत का कनेक्शन भी बताया। उन्होंने कहा कि संचिता ने 14 जून 2026 को करीबन शाम 7 बजे सुसाइड किया। कल से प्रोसेस जारी है, जिसमें पंचनामा वगैरा हो रहा है। इसके बाद मेरे भाई ने मुझे बहन की दूसरी इंस्टा आईडी शेयर की, जिसमें मेरी बहन संचिता का प्रोफाइल लगा है। इसमें कल एक रील पोस्ट हुई थी और उसके कॉन्टेस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के क्लिप्स है और इसमें लिखा है इट्स अगेन 14 जून। इसका मतलब ये है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को सुसाइड किया था और इसने भी 14 जून 2026 को सुसाइड किया है। कैप्शन में लिखा है, 'वी मिस यू सुशांत सर।' इसका साफ साफ मतलब है कि ये मेरी बहन की आईडी है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Naagin 7 Wrap Up: सेट पर आखिरी दिन फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann, बोलीं- 'राधिका मर गईं, लेकिन ड्रेगन नहीं...')

    इंडस्ट्री पर लगाया बड़ा आरोप

    सुंचिता के भाई ने दावा किया कि हम अंदाजा लगा सकते हैं कि ये आईडी हाल फिलहाल में बनी है और मेरी बहन ने सुसाइड किया है। वो बहुत ज्यादा डर गई। इंडस्ट्री उसे बहुत दबा रही थी, जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत को दबा रही थी। उसको खा लिया। अंदर से खोखला कर दिया। इसमें बड़े बड़े लोगों का हाथ होता है। इंडिया में पावर गेम चलता है और हमारे जैसे मिडिल क्लास परिवार की लड़कियां ऊपर जाती हैं, उसे दबा दिया जाता है। इस घटना का संज्ञान का भारतवर्ष में सबको लेना चाहिए। मेरी विनती है।

    संचिता उगले का करियर

    बता दें कि संचिता उगले टीवी के साथ साथ फिल्मों में भी काम कर रही थीं। वह 'कुमकुम भाग्य', 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' और 'साजन घर' जैसे शोज में दिखाई दीं। वह विक्की कौशल की सुपरहिट मूवी 'छावा' में भी नजर आई थीं। संचिता के सुसाइड की अब तक असली वजह सामने नहीं आई है।

    End of Feed