सना खान के सिर से उठ गया मां का साया, गंभीर बीमारी के चलते ली आखरी सांस

Sana Khan Mother Passed Away: पूर्व एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि उनकी मां चल बसीं। सना ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए ये दुखद खबर अपने फैंस संग शेयर की है। टाइम्स नाउनवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Sana Khan Mother Passed Away: एक समय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं सना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद एक्ट्रेस पति, परिवार और बच्चों संग समय बिता रही हैं। हाल ही में सना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों संग बुरी खबर शेयर की कि उनकी मां का निधन हो गया है। सन खान पर दुखों का पहाड़ गिरता देख फैंस काफी इमोशनल हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सना का पोस्ट और जानिए वजह की निधन कैसे हुआ।

sana khan mother saeeda passed away

सना खान अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखती हैं 'इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैह राजिऊन। मेरी प्यारी माँ श्रीमती सईदा ख़राब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट आई हैं। नमाज ए जनाज़ा ओशिवरा कब्रिस्तान में होगा ईशा सलात के बाद करीब 9:45 पर। मेरी माँ के लिए आपकी प्रार्थनाएँ मददगार होंगी।' सना ने साफ कर दिया है कि उनकी मां का निधन खराब स्वास्थ के कारण हुई है। सना आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी मां संग तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाती थीं।

End of Feed