Sampoorna: दो महीने में ही बंद होने को आया संदीप्ता सेन और अहम शर्मा का शो, TRP गिरते ही चैनल ने चलाई कैंची

Sampoorna Going To Off Air Soon In Two Months: टीवी एक्ट्रेस संदीप्ता सेन, अहम शर्मा और विशाल आदित्य सिंह स्टारर 'संपूर्णा' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। शो की शुरुआत दो महीने पहले ही हुई थी। लेकिन टीआरपी के अभाव में अब मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है।

Sampoorna Going To Off Air Soon In Two Months: टीवी एक्ट्रेस संदीप्ता सेन, अहम शर्मा और विशाल आदित्य सिंह स्टारर 'संपूर्णा' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से लोगों का दिल जीतने की भरपूर कोशिश की। सास-बहू के पैटर्न से अलग 'संपूर्णा' की कहानी थ्रिलर से भरपूर थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि टीआरपी न मिलने के चक्कर में अब 'संपूर्णा' पर काले बादल मंडरा रहे हैं। खबरों की मानें तो संदीप्ता सेन और अहम शर्मा के 'संपूर्णा' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। बता दें कि शो की शुरुआत जोरों-शोरों से दो महीने पहले ही हुई थी। लेकिन शुरुआत से ही 'संपूर्णा' (Sampoorna) को कुछ खास टीआरपी हासिल नहीं हुई।

End of Feed