क्या ईशा मालवीय का समर्थ जुरेल से हो गया ब्रेकअप? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 17, 2024, 12:33 PM IST

Samarth Jurel Reaction on break up with Isha Malviya: पिछले कुछ समय से खबर आ रही हैं कि ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। कपल का ब्रेकअप हो गया है। अब समर्थ ने ब्रेकअप की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Samarth Jurel Reaction on break up with Isha Malviya: बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के प्यार ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो में समर्थ ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। एक्टर ने शो में आते ही खुलासा कर दिया था कि वो ईशा के बॉयफ्रेंड हैं। ईशा ने उन्हें नेशनल टेलीविजन पर अपना बॉयफ्रेंड मानने से इंकार कर दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने समर्थ संग अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर लिया था। शो से निकलने के बाद समर्थ ने वैलेंटाइन डे पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था।

End of Feed