'Kaun Banega Crorepati' के नए होस्ट होंगे सलमान खान, अमिताभ बच्चन को करेंगे रिप्लेस!

Salman Khan Will Host Kaun Banega Crorepati: टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के होस्ट के लिए निर्माताओं ने सलमान खान से बात करनी शुरू कर दी है। सलमान खान (Salman Khan) आने वाले दिनों में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को रिप्लेस कर सकते हैं।

Salman Khan Will Host Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) केवल फिल्में ही नहीं बल्कि 'बिग बॉस' (Bigg Boss) जैसे रिएलिटी शोज भी होस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। 'बिग बॉस' के अलावा सलमान खान ने 'दस का दम' भी होस्ट किया था, जिसे ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। अब सलमान खान को लेकर ऐसी खबरें आ रही है कि टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के होस्ट और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को रिप्लेस करने वाले हैं।

Salman Khan To Replace Amitabh Bachchan in Kaun Banega Crorepati

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए होस्ट होंगे सलमान खान

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया है कि सलमान खान क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले होस्ट होंगे। मेकर्स सलमान खान से बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सलमान खान पहले भी कई टीवी शोज होस्ट कर चुके हैं। यही वजह है कि इस क्विज शो के लिए सलमान खान से परफेक्ट कोई नहीं है। बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी सलमान खान बड़ा नाम है। सलमान खान से पहले शाहरुख खान भी केबीसी को होस्ट कर चुके हैं। अगर बात बनती तो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते हुए सलमान खान को देखना काफी दिलचस्प होगा।

End of Feed