Salman Khan and Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक अब लाखों दिल पर राज करते हैं। उनकी क्यूटनेस की वजह से इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उन्हें काफी प्यार दिया जाता है। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान भी अब्दु रोजिक को काफी पसंद करते हैं और ज्यादातर समय उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। सलमान खान कई बार अब्दु रोजिक के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। इस बीच अब्दु भी भाईजान के काफी बड़े फैन हैं और इसी वजह से उन्हें छोटे भाईजान के तौर पर भी बुलाया जाने लगा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अब्दु ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सलमान खान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सलमान खान अब्दु को गोद में उठाए भी नजर आते हैं। भाईजान और छोटे भाईजान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Abdu Rozik and Salman Khan Dance
सलमान खान ने अब्दु को लिया गोद
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान और अब्दु एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही भाईजान के आइकॉनिक गाने ओ जाने जाना पर डांस कर रहे हैं। जिसके साथ ही सलमान खान अब्दु को गोद में लिए भी डांस करते दिखाई देते हैं। अब्दु और सलमान खान का यह डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस के बीच क्यूट रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाईजान’ और ‘छोटे भाईजान’ का यह बॉन्ड काफी प्यार है, दोनों साथ में डांस करते हुए कितने प्यार लग रहे हैं। अब्दु सच में काफी क्यूट है।
एमसी स्टैन ने जीता बिग बॉस
बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को आयोजित किया गया है। जिसमें एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही शिव ठाकरे रनर अप और प्रियंका चौधरी सेकंड रनर अप रही हैं। एमसी स्टैन की जीत के साथ ही पूरी मंडली और अब्दु रोजिक काफी खुश हैं।
