Bigg Boss 16 weekend ka vaar: सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी वजह से वो बिग बॉस का भी हिस्सा नहीं बन सके हैं। जैसा कि हम जानते हैं टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस 16 की खास बात है कि इस बार वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार को प्रसारित हो रहा है इसी दिन सलमान खान, कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं। सलमान खान जिस दिन आते हैं बाकी दिनों की तुलना उस दिन की टीआरपी ज्यादा रहती है लेकिन इस हफ्ते फैन्स के लिए परेशान करने वाली खबर आई है और सलमान खान शो में नजर नहीं आएंगे।
salman khan
जानकारी के मुताबिक सलमान खान को डेंगू हो गया है जिसकी वजह से इस हफ्ते करण जौहर शो को होस्ट करेंगे। जी हां, पिछले दिनों ये जानकारी सामने आई थी कि इस हफ्ते सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह करण जौहर ने अब वीकेंड का वार होस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को डेंगू हो गया है और इसीलिए उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अभिनेता जब तक ठीक होकर नहीं आ जाते करण जौहर ही तब तक आने वाले एपिसोड में दिखाई देंगे।
जैसा कि हम जानते हैं करण जौहर इससे पहले बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा करण खासतौर पर होस्टिंग के लिए ही जाने जाते हैं और उनका कॉफी विद करण शो भी हिट है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखने हुए मेकर्स ने सलमान को रिप्लेस करने के लिए करण जौहर को चुना है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान जिस तरह से फैन्स को टीवी स्क्रीन पर बांधे रखते हैं, क्या करण जौहर भी उसमें इतना कामयाब हो पाएंगे?
