Bigg Boss 16 Salman and Katrina Kaif: इस बार बिग बॉस के वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। पिछले हफ्ते डेंगू की वजह से सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार होस्ट नहीं किया था। शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान खान एक तरफ जहां सुंबुल और अंकित की क्लास लगाएंगे तो दूसरी तरफ घरवालों के संग जमकर मस्ती भी करेंगे। बिग बॉस के घर में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंंगी। इतना ही नहीं वीकेंड एपिसोड पर कैटरीना सलमान को अपने इशारों पर नचाते नजर आएंगी। हाल ही में कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया गया है।
salman and katrina (credit pic: instagram)
प्रोमो वीडियो में कैटरीना- सलमान सूर्यवंशी का हिट टैक टिप- टिप बरसा पानी पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दर्शकों के लिए सलमान और कैटरीना को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। कैटरीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सलमान और कैटरीना ने किया टिप टिप पर बरसा पर डांस
Bhootni Kay on Bigg Boss 16 uff🔥#phonebhoot #katrinakaif t.co/i8aEo2iSKl
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
वीडियो में कैटरीना येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं और सलमान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। कैटरीना गाने पर कमाल का डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं वहीं, सलमान एक्ट्रेस को फनी अंदाज में कॉपी करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान और कैटरीना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दोनों ने साथ में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, मैंने प्यार क्यों किया और भारत जैसी हिट फिल्मों में काम किया हैं। अगले साल सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। ये फिल्म साल 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी। कैटरीना इन दिनों अपनी फिल्म फोन भूत के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर लीड रोल में है। फिल्म में कैटरीना भूत के किरदार में है।
