बकरा ईद पर मासूम जानवरों की कुर्बानी देने वालों पर फूटा रूपाली गांगुली का गुस्सा, कहा 'दया को धर्म बनाओ...'

Rupali Ganguly on Animal Sacrifice: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली को जानवरों से कितना प्यार है ये सभी को मालूम है। इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बकरा ईद पर दी जाने वाली कुर्बानी को लेकर आवाज उठाई। जानिए क्या कहना है रूपाली का।

Rupali Ganguly on Animal Sacrifice: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' से रूपाली को टीवी नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान मिली। इसी के साथ रूपाली गलत और सही के लिए आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटतीं। सीरियल 'अनुपमा' से घर-घर पहचान बना चुकीं रूपाली देश के खिलाफ बोलने वालों को भी नहीं बख्शती। 7 अप्रैल को बकरा ईद त्योहारा मनाया जाएगा जिसके चलते रूपाली ने जानवरों की कुर्बानी को लेकर आवाज उठाई। इस रिपोर्ट में देखिए रूपाली का पोस्ट।

Rupali Ganguly on Animal Sacrifice

7 अप्रैल को 'ईद उल अजहा' जिसे बरका ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग बकरों और अन्य जानवरों की कुर्बानी दी जाती हैं। लोग इसे त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसी को देखते हुए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने बकरों की बलि चढ़ाने की प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'भगवान के नाम पर किसी निर्दोष जानवर को मारना धार्मिक नहीं हो सकता। इससे भगवान कभी खुश नहीं होंगे। भगवान के लिए सभी जीव समान हैं। दया को अपना धर्म बनाओ। किसी मासूम पशु की बलि देने से बेहतर है कि आप अपने अंदर की नेगेटिविटी की बलि दे दें।'

End of Feed