सावन के तीसरे सोमवार को शिव की भक्ति में लीन हुईं रूपाली गांगुली, नंदी बाबा के कान में मांगी मन्नत

Rupali Ganguly Reached Mahakaleshwar: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कि जिसमें देखा गया कि वो सावन के महीने में महादेव की शरण में पहुंची। पति अश्विन वर्मा संग रूपाली गांगुली महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जहां वो भक्ति में लिन नजर आईं। यहाँ देखिए रूपाली की तस्वीरें।

Rupali Ganguly Reached Mahakaleshwar: सीरियल 'अनुपमा' से घर घर मशहूर हुईं रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से छाईं रहती हैं। रूपाली गांगुली भगवान में लीन होना कितना पसंद करती हैं ये बात आप सभी को बखूबी मालूम होगा। इस बीच सावन के पावन महीने में रूपाली गांगुली पति अश्विन वर्मा संग महाकालेश्वर, उज्जैन जा पहुंची। ऐसे में एक्ट्रेस ने मंदिर में दर्शन करते हुए तस्वीरें फैंस संग शेयर कि और उन्हे सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं दी।

Rupali Ganguly Reached Mahakaleshwar

Image Source: Rupali Ganguly Instagram

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सावन के महीने में उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस मंदिर में माथा टेक रही हैं। सिर्फ यही नहीं नंदी बाबा के नाम में रूपाली मन्नत कहती हुई नजर आईं। मंदिर के पुजारियों ने रूपाली को प्रशाद और फूलों की माला आशीर्वाद के तौर पर दी। इस दिन के लिए रूपाली ने साड़ी पहनी थी और पति अश्विन वर्मा (Ashwin Verma) व्हाइट रंग का कुर्ता पाजामा। पोस्ट को शेयर करते हुए रूपाली लिखती हैं 'सावन सोमवार और मेरे महाकाल, जय श्री महाकाल, जय माँ हरसिद्धि, जय श्री कालभैरव। हर हर महादेव।' रूपाली का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed