Rubina Dilaik Reveals Relatives Compares Daughters Over Skin Tone: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। रुबीना दिलैक ने साल 2023 में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था, जिनका नाम उन्होंने एधा और जीवा रखा। रुबीना दिलैक ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया था कि दोनों जुड़वा होने के बाद भी एक-दूजे से काफी अलग हैं। जहां एक बिल्कुल रुबीना की तरह है तो वहीं दूसरी बेटी बिल्कुल अभिनव शुक्ला जैसी है। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला अक्सर अपनी बेटियों के साथ फोटोज और वीडियोज भी साझा करते नजर आते हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रुबीना दिलैक की 19 महीने की बेटियां अभी से ही रंगभेद का शिकार हो रही हैं। लोगों ने रुबीना दिलैक की बेटियों में गोरे और सांवले का फर्क करना शुरू कर दिया है।
फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: रुबिना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला पर लगा 'वन नाइट स्टैंड' का आरोप, इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग जुड़ा नाम
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने इस बात का खुलासा अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया। रुबीना दिलैक ने इस सिलसिले में कहा कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनके स्किन टोन को लेकर बातें बनने लगी हैं। रुबीना दिलैक ने इस सिलसिले में कहा, "मेरी बेटियां 19 महीने की हैं, लेकिन अभी से ही दोनों को अपने रंग के लिए बातें सुननी पड़ती हैं। मेरी एक बेटी गोरी है और एक थोड़ी डस्की है। लोग आते हैं और उनकी तुलना करते हैं। ये गलत बात है। मैं इन सब चीजों को अपने घर में नहीं झेलती हूं। अपनी दोनों बेटियों को मैं सुंदरता के इस मापदंड से बचाती हूं। कई बार तो परिवार के लोग मुझे कहते हैं कि इसको तुम कोई दाल का पेस्ट क्यों नहीं लगाती, जिससे ये गोरी हो जाए।"
रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) रिश्तेदारों से मिल रहे तानों को बताते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि वह कई बार रिश्तेदारों को जवाब भी दे देती हैं कि वह क्यों अपनी बेटी को कुछ लगाएं। उनके लिए उनकी दोनों ही बेटियां बहुत खूबसूरत और प्यारी हैं। रुबीना दिलैक ने बताया कि वह बेटियों के कान में अक्सर कहती हैं, "तुम जैसी भी हो सुंदर हो, तुम मजबूत हो, तुम निडर हो।"
