Exclusive: प्रेग्नेंट होते ही शीना बजाज ने किया था खुद को 3 महीने कमरें में बंद, रोहित ने दिया था ऐसा रिएक्शन

Sheena Bajaj on Pregnancy and Rohit Purohit Reaction: जल्द ही टीवी कपल रोहित पुरोहित और शीना बजाज माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए शीना ने टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया कि गुड न्यूज सुनने के बाद रोहित का रिएक्शन कैसा था। इसी के साथ एक्ट्रेस खुलासा किया कि कैसे उन्होंने खुद को तीन महीने तक कमरें में बंद रखा।

Sheena Bajaj on Pregnancy and Rohit Purohit Reaction: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों शादी के पांच साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगे जिसके लिए कपल काफी उत्सुक हैं। रोहित और शीना ने बेहद ही क्यूट तरीके से प्रेग्नेंसी जमाने के आगे अनाउंस की थी। हर कोई इस समय कपल को उनके आने वाले बच्चे के लिए बधाई दे रहा है। अब हाल ही में शीना ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की जिसमे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इसी के साथ ये भी बताया कि गुड न्यूज सुनने पर पति रोहित का रिएक्शन क्या था।

Sheena Bajaj on Pregnancy and Rohit Purohit Reaction

शीना बजाज (Sheena Bajaj) अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारें में बताते हुए कहती हैं 'मुझे शुरू के तीन महीने खूब उलटी हो रही थी जिसके चक्कर में मैं खुद को तीन महीने तक कमरें में बंद रखा। अब मैंने अपने दूसरे ट्रायमेस्टर में हूं। चौथे महीने में प्रेग्नेंसी की घोषणा पर लोगों ने सवाल भी उठाए लेकिन मेरा मानना था कि मैं खबर अपने फैंस संग शेयर करना चाहती थी। जब मैं मैटरनिटी फोटोशूट के लिए घर से बाहर निकली तो काफी नर्वस हुई और लंबी सांस लेते हुए कदम रखा।' शीना ने ये भी खुलासा किया कि रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) को एक लड़की चाहिए।

End of Feed