Reem Shaikh On Interfaith Marriage: रीम शेख ने महज 23 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम बना लिया है। रीम आज के समय में सोशल मीडिया की जान हैं और वह अपने लाखों फॉलोअर्स के दिलों पर राज करती हैं। रीम की एक-एक फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं लेकिन इस बार रीम शेख ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। रीम शेख (Reem Shaikh) ने इंटरफेथ शादी पर शॉकिंग बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह किसी दूसरे धर्म के लड़के से प्यार और शादी दोनों ही नहीं सोच सकती हैं। लाफ्टर शेफ 3 (laughter chefs 3) की एक्ट्रेस रीम ने ये भी दावा किया कि वह अपने इस बयान की वजह से ट्रोल भी हो सकती हैं। इसका कारण भी रीम ने बताया है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण को चांटे पर चांटे जड़ेगी तुलसी, अंश के बेटे को देख डर से कांप जाएगा शरीर)
reem shaikh (Photo Credit- Instagram)
रीम शेख ने दूसरे धर्म के लड़के से शादी पर दिया बड़ा बयान
रीम शेख (Reem Shaikh) हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस मौके पर रीम ने अपनी शादी पर खुलकर बात की। रीम ने ये भी बताया कि वह पांच वक्त की नमाजी हैं। इस पॉडकास्ट में रीम से पूछा गया कि आपके परिवार में एक इंटरफेथ मैरिज हुई है। मान लो तुम्हें दूसरे फेथ के लड़के से प्यार हो गया। तो क्या इससे तुम्हारी जिंदगी में कोई परेशानी होगी या नहीं? शार्दुल के इस बयान पर रीम ने शॉकिंग बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये एक इंसान पर निर्भर करता है। मैं बहुत ही धार्मिक हूं और शायद ये बात लोगों को पता भी नहीं है कि मैं पांच वक्त की नमाजी हूं। मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि मैं पांच वक्त की नमाज पढ़ती हूं। (ये भी पढ़ें: 'मैंने दीपिका का तलाक और शोएब संग रिश्ता...', जयति भाटिया ने किया Dipika Kakar के नाजुक दिनों का खुलासा)reem shaikh (Photo credit- instagram)
