सरगुन मेहता और रवि दुबे ने खरीदा आलीशान घर, गणेश चतुर्थी पर किया गृह प्रवेश

Ravi And Sargun Buy's House In Mumbai: टीवी के फेवरेट कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे ने नया घर लिया है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कपल ने अपने नए घर में बप्पा के आर्शीवाद से गणेश चतुर्थी पर गृहप्रवेश किया। आइए जानते हैं कि आखिर कहां हैं इनका आलीशन महल

Ravi And Sargun Buy's House In Mumbai: टीवी का सबसे चर्चित कपल सरगुन मेहता (Sargun Mehta) और रवि दुबे (Ravi Dubey), जिनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। जहां एक तरफ छोटे पर्दे के स्टार रवि दुबे ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगो का खूब दिल जीता है, तो वहीं पंजाब की खूबसूरत एक्ट्रेस बनकर सरगुन मेहता ने भी सबको अपनी दीवाना बनाया। दोंनो कपल आए दिन कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सरगुन और रवि ने एक नया गर खरीद लिया है, जिसकी फोटो उन्होंंने सोशल मीडिया पर साझा की।

ravi

photo credit: ravi dubey instagram

दुनिया भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर रवी और सरगुन ने अपना खुद का घर खरीदा, जिसका नाम उन्होने सौभाग्य रखा। आपको बता दें कि ये घर बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा फ्रीडा वन टावर में लिया गया है। कपल ने घर तो बहुत पहले ही ले लिया था, लेकिन गृह प्रवेश उन्होंने गणेश चतुर्थी के पावन दिन पर किया। रवि और सरगुन के आलीशान महल की खास बात तो ये है कि इनके इस बिल्डिंग में केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी रहते हैं। बस इतना ही नहीं वहां जैकी श्रॉफ का घर भी है।

End of Feed