'प्रणित के शो बंद होने चाहिए'- '370 की बिरयानी' विवाद पर भड़कीं Rashami Desai, Malti Chahar ने भी कसा तंज

Rashami Desai And Malti Chahar Slams Pranit More: प्रणित मोरे हाल ही में अपने शो में किये गए '370 की बिरयानी' जोक पर विवादों में घिर गए हैं। इस मामले पर रश्मि देसाई और मालती चाहर ने भी चुप्पी तोड़ी।

Rashami Desai And Malti Chahar Slams Pranit More: 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुके मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे हाल ही में चर्चा में आ गए हैं। प्रणित मोरे का शो महिला पर किये गए भद्दे जोक के कारण देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। दरअसल, प्रणित मोरे के शो में हिमांशु जांगड़ा एक शख्स ने गर्लफ्रेंड को '370 की बिरयानी' खिलाकर उसे वसूलने की अभद्र बात कही थी। इतना ही नहीं, उसने अपनी गर्लफ्रेंड संग बिताए इंटीमेट पलों को भी बयान किया था। दूसरी ओर प्रणित मोरे को उस शख्स की बात पर हंसते हुए देखा गया था। ये वीडियो वायरल होते ही हिमांशु जांगड़ा के साथ-साथ प्रणित मोरे भी लोगों के निशाने पर आ गए। बीते दिन जहां उनका इंस्टाग्राम एकाउंट तक गायब हो गया तो वहीं अब रश्मि देसाई ने मांग की है कि प्रणित मोरे के शो बंद होने चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pranit More भारी ट्रोलिंग के बीच हुए सोशल मीडिया से गायब! तंज कसते हुए बोलीं Kusha Kapila- मजा आ रहा है...

pranit more (1)

रश्मि देसाई और मालती चाहर ने कसा प्रणित मोरे पर तंज, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

प्रणित मोरे (Pranit More) के विवादित स्टैंडअप कॉमेडी वीडियो पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रणुल गर्ग ने एक वीडियो साझा किया था। इसे रश्मि देसाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा करते हुए लिखा, "प्रफुल भाई, ये कॉमेडी नहीं है। ये एक आम बातचीत है और इसमें कोई कंटेंट नहीं है। जब उनके पास कोई कंटेंट या क्रिएटिविटी नहीं होती तो वे बात करनी शुरू कर देते हैं। प्रणित कोई आर्टिस्ट नहीं है। वो कॉमेडियन नहीं है। इस फ्रैटर्निटी को अनावश्यक रूप से ट्रोल किया जाएगा। ये असल कलाकारों के लिए बहुत बुरा है। और इस इंसान ने अपनी नौकरी खो दी है। प्रणित के शो भी बंद होने चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: लड़की संग लड़के की बदतमीजी पर Pranit More को वल्गर कमेंट करना पड़ा भारी, सामने आकर मांगनी पड़ी माफी

    रश्मि देसाई (Rashami Desai) से इतर मालती चाहर ने भी मामले को लेकर ट्वीट किया। इसपर मालती चाहर ने कहा, "370 की बिरयानी' और 'पेद्दी' आपको एहसास दिलाएंगे कि महिलाएं क्यों शादी से हिचकिचाती हैं और अपनी स्वतंत्रता को अहमियत देते हैं और हम क्यों बिल बांटने का सोच लेते हैं। कुछ महिलाएं हमेशा ही पुरुषों को वित्तीय सहायता करती हैं। इसके बाद भी हमें ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है और महिलाओं की सहमति की कीमत अब एक प्लेट बिरयानी से ज्यादा नहीं बची है। पीढ़ियों तक समानता, गरिमा और सम्मान के लिए लड़ने के बाद, ये देखकर दिल टूट जाता है कि हम अभी भी ऐसी सोच से घिरे हैं।"

    End of Feed