Rashami Desai Sayonee Serial Under Scanner: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रश्मि देसाई ने छोटे पर्दे पर अभी तक कई हिट सीरियल्स दिये हैं। रश्मि देसाई ने स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'सयोनी' के जरिए सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी की थी। इस शो में रश्मि देसाई ने दिलचस्प किरदार अदा किया था। लेकिन हाल ही में रश्मि देसाई के इस पॉपुलर सीरियल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रश्मि देसाई का 'सयोनी' मात्र 2 महीने के अंदर-अंदर ही चैनल के निशाने पर आ गया है। इतना ही नहीं, सीरियल को लेकर अटकलें लग रही हैं कि इसे जल्द ही बंद भी किया जा सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kanika Mann का बड़ा खुलासा, एक्स-BF ने सरेआम मारा था थप्पड़, हाथ काटकर खून से भरने चला था मांग
टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मि देसाई स्टारर 'सयोनी' (Sayonee) को दो महीने पहले शुरू किया गया था। लेकिन उम्मीद के मुताबिक, सीरियल दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहा है। लोगों से भाव न मिलने के कारण रश्मि देसाई स्टारर 'सयोनी' निशाने पर आ गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो चैनल जल्द ही इसपर ताला लगा सकता है। हालांकि इस सिलसिले में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "मेरी उम्र बच्चों को बड़ा करने...", आम्रपाली दुबे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
बता दें कि 'सयोनी' (Sayonee) में रश्मि देसाई, गौतम विज और जाह्नवी सोनी ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। सीरियल में जहां जाह्नवी सोनी ने सानवी का किरदार अदा किया है तो वहीं रश्मि देसाई माया के रोल में नजर आईं। सीरियल में गौतम विज ने आदित्य का रोल निभाया है। रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया गया ये टीवी शो मां और बेटी की कहानी पर आधारित है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'सयोनी' चैनल की इस कसौटी पर खरा उतर पाता है या नहीं।
