Ramayana: 'रावण' के नाना का किरदार निभाएंगे Chetan Hansraj, यश की तारीफ में पढ़े कसीदे

Chetan Hansraj on Yash Playing 'Ravana' Role: नितेश तिवारी की 'रामायण' में चेतन हंसराज रावण के नाना राजा माली की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यश के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए उन्हें परफेक्ट रावण बताया है।

Chetan Hansraj on Yash Playing 'Ravana' Role: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' बॉलीवुड की सबसे चर्चित और बड़े बजट वाली फिल्मों में शामिल है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी यह पौराणिक फिल्म इस साल 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के साथ कई शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन्हीं में से एक नाम अभिनेता चेतन हंसराज का है। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके चेतन इस फिल्म में राजा माली का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि उनका किरदार रावण के नाना यानी मातामह का है। हाल ही में एक एक्सक्लूसिव बातचीत में चेतन ने अपने किरदार की तैयारी और यश के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र की 'Batwara' ने 37 साल पहले मचाया था तहलका, क्या Sunny Deol की 'Batwara 1947' दोहराएगी इतिहास?)

Chetan Hansraj on Yash Playing 'Ravana' Role

'रामायण' में रावण के नाना का किरदार निभाएंगे चेतन हंसराज

'रामायण' में राजा माली का किरदार निभाएंगे चेतन

चेतन हंसराज ने बताया कि राजा माली का किरदार निभाने के लिए उन्होंने खुद काफी रिसर्च की। उनके मुताबिक किसी भी किरदार को पर्दे पर प्रभावी तरीके से निभाने के लिए पहले उसके बारे में गहराई से समझना जरूरी है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने राजा माली के चरित्र को समझने के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी की सोच को भी जानने की कोशिश की। इसके अलावा फिल्म की टीम से उन्हें काफी मदद मिली।

चेतन के मुताबिक इस किरदार को तैयार करने में निर्देशक नितेश तिवारी और एक्शन डायरेक्टर टेरी नोटरी के इनपुट भी महत्वपूर्ण रहे। सभी ने मिलकर तय किया कि राजा माली को किस अंदाज में पर्दे पर पेश किया जाना चाहिए।

End of Feed