कृष पाठक और सारा खान की शादी से खफा सुनील लहरी, बेटे के सभी वेडिंग फंक्शन से किया खुद को दूर?

Sunil Lahri Stayed Away From Son Wedding: सीरियल रामायण फेम सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक ने शादी कर ली है। टीवी एक्ट्रेस सारा खान संग सुनील के बेटे ने इंटर रिलीजन शादी की। इस दौरान देखा गया कि बेटे कृष की शादी से सुनील गायब नजर आए जिससे तरह-तरह की खबरें उड़ने लगी है।

Sunil Lahri Stayed Away From Son Wedding: सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी इन दिनों सुर्खियों में है। 5 दिसंबर को सुनील के बेटे कृष पाठक ने टीवी एक्ट्रेस सारा खान संग शादी रचाई। कृष और सारा ने हिन्दू और मुस्लिम धर्म का सम्मान करते हुए शादी की। पहले सात फेरे और बाद में दोनों ने निकाह किया। पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। हालांकि इन सब में से कृष के पिता गायब नजर आए। खबरें उड़ रही है कि सुनील अपने बेटे की शादी से खिलाफ हैं, क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

टीवी एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) के बेटे ने मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) संग निकाह किया। इससे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी तब भी सुनील ने बेटे की शादी पर ना ही कोई बयान और पोस्ट शेयर किया। सभी को उम्मीद थी कि शायद सुनील अपने बेटे की इस इंटर रीलिजन शादी को तवज्जो देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुनील इंस्टाग्राम पर रोज की तरह रामायण से जुड़ी क्लिप फैंस संग साझा करते रहे लेकिन बेटे कृष पाठक (Krish Pathak) की शादी पर चुप्पी बनाए रखी। ये देख लोग अनुमान लगा रहा हैं कि शायद सुनील लहरी कृष की सारा संग शादी के खिलाफ हैं। इसी के साथ रुमर्स हैं कि सुनील ने बेटे कृष की शादी का कोई भी फंक्शन में शिरकत नहीं की। हालांकि सच क्या है ये अब तक सामने नहीं आ पाया है।

End of Feed