LIVE

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: गौरव खन्ना ने लहराया जीत का परचम, ट्रॉफी के साथ ले गए 50 लाख रुपये कैश

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचा दी है। वहीं आज 'बिग बॉस 19' का फिनाले है, जिसका दर्शक बेसब्री से खूब इंतजार कर रहे थे। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अमाल मलिक किस्मत आजमाते दिखेंगे।

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: गौरव खन्ना ने लहराया जीत का परचम, ट्रॉफी के साथ ले गए 50 लाख रुपये कैश

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: गौरव खन्ना ने लहराया जीत का परचम, ट्रॉफी के साथ ले गए 50 लाख रुपये कैश

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने अपने हर एपिसोड के साथ छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। आए दिन 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। साथ ही जैसे-जैसे 'बिग बॉस 19' आगे बढ़ रहा था, कंटेस्टेंट्स की गेम भी दिलचस्प होती जा रही थी। वहीं आज 'बिग बॉस 19' का ग्रांड फिनाले है, जिसमें देश की जनता को अपना एक विजेता मिल जाएगा। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे अपनी किस्मत आजमाते दिखाई देंगे।

कब और कहां होगा 'बिग बॉस 19' का फिनाले
'बिग बॉस 19' का फिनाले आज रात जहां 9 बजे जियो हॉटस्टार पर आएगा। तो वहीं रात के 10:30 बजे 'बिग बॉस 19' का फिनाले कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। बता दें कि शो के लिए अभी से ही दर्शक पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं।

DEC 07, 2025 23:48 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: गौरव खन्ना ने दर्ज की जीत

'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी तो मिली ही, साथ ही इनाम में 50 लाख रुपये कैप्श प्राइज भी मिले।
DEC 07, 2025 23:32 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज ने किया एक-दूजे को नजरअंदाज

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में प्रणित मोरे टॉप 3 में आकर बाहर हो गए। स्टेज पर आने के बाद प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज ने एक-दूजे को नजरअंदाज किया। गले लगाना तो दूर की बात, दोनों ने एक-दूसरे को देखा भी नहीं।
DEC 07, 2025 23:25 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live: वोट के चक्कर में बाहर हुए प्रणित मोरे

'बिग बॉस 19' से वोटों की कमी के कारण प्रणित मोरे को बाहर होना पड़ा। टॉप 3 में आकर उनका विजेता बनने का सपना बुरी तरह टूट गया है।
DEC 07, 2025 23:09 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

सलमान खान 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले पर धर्मेंद्र को याद करके रो पड़े। उन्होंने ही-मैन को श्रद्धांजली दी और कहा कि वह हर सीजन यहां आते थे और मेरे पिता जैसे थे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई इंसान है। जो उन्होंने अपनी जिंदगी जी है, खुलकर जी है और 60 साल हमें एंटरटेनमेंट दिया है।"
DEC 07, 2025 23:08 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: तान्या मित्तल आईं घर से बाहर

'बिग बॉस 19' से तान्या मित्तल को बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बाहर आकर सलमान खान से जमकर बातचीत की। वहीं सलमान खान ने भी उनपर चुटकी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
DEC 07, 2025 22:56 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live: शो के बाहर फैंस से घिरे कार्तिक आर्यन

DEC 07, 2025 22:52 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी लाइव वोटिंग

DEC 07, 2025 22:31 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: स्प्लिट्जविला 16 के प्रमोशन के लिए पहुंचे करण कुंद्रा और सनी लियोन

'बिग बॉस 19' में करण कुंद्रा और सनी लियोन ने कदम रखा है। दोनों जल्द ही 'स्प्लिट्जविला 16' को होस्ट करते दिखाई देंगे। शो में आकर दोनों ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के साथ टास्क भी किया।
DEC 07, 2025 22:28 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: हंसते हुए बाहर आए अमाल मलिक

'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के एविक्शन के लिए एक टास्क रखा था, जिसमें सभी फाइनलिस्ट के घरवालों को उनकी पजल बनानी थी। लेकिन वोट की कमी के कारण अमाल मलिक के पजल का एक टुकड़ा मिसिंग था। ऐसे में सलमान खान ने बताया कि अमाल मलिक शो से बाहर होते हैं। लेकिन अमाल ने भी चेहरे पर मुस्कान लेकर शो से बाहर कदम रखा।
DEC 07, 2025 22:18 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: सलमान खान ने नीलम गिरी और पवन सिंह के साथ लगाए ठुमके

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले के खास मौके पर नीलम गिरी ने पवन सिंह और सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। तीनों को साथ में डांस करता देख सबके चेहरे पर एक्साइटमेंट कमाल की रही।
DEC 07, 2025 22:08 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: शो में हुई पवन सिंह की एंट्री

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह की एंट्री हुई है। उन्होंने गाना गाते हुए शो में कदम रखा और सलमान खान से हाथ मिलाया। इतना ही नहीं, पवन सिंह ने खुद को सलमान खान का सबसे बड़ा फैन भी बताया।
DEC 07, 2025 22:02 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: तान्या ने रखा ट्रॉफी का नाम

'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल ने ट्रॉफी का नामकरण किया है। उन्होंने ट्रॉफी का नाम 'चमकूलाल' रखा और कहा कि मैं यहां सबसे ज्यादा चमक रही हूं। तुम्हें मेरे साथ ही घर चलना चाहिए।
DEC 07, 2025 21:42 IST

Bigg Boss 19 Grand finale Live Updates: बसीर अली को सलमान खान ने लगाई लताड़

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने बसीर अली को जमकर लताड़ लगाई। बता दें कि प्रणित मोरे ने एक पॉडकास्ट में बिग बॉस को पक्षपात बताया था, साथ ही कहा था कि शो में उन्हें भाव नहीं दिया गया। इस बात को लेकर बसीर अली को लताड़ा गया है।

DEC 07, 2025 21:40 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: टॉप 3 से बाहर हुए प्रणित मोरे

'बिग बॉस 19' के फिनाले को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। शो से प्रणित मोरे का पत्ता कट चुका है। वहीं फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना टॉप 2 में पहुंच गए हैं।
DEC 07, 2025 21:24 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: सलमान खान ने किया कंटेस्टेंट्स के साथ प्रैंक

'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ प्रैंक किया। उन्होंने फरहाना भट्ट को तो डांटा ही, साथ ही गौरव खन्ना को भी गेम के लिए फटकारा। वहीं तान्या मित्तल को भी शटअप कहा।
DEC 07, 2025 21:22 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: फिनाले पर सलमान खान ने दिया घरवालों को मजेदार टास्क

DEC 07, 2025 21:00 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: टॉप 4 में आकर बाहर हुईं तान्या मित्तल

DEC 07, 2025 19:47 IST

Bigg Boss 19 Finale Live Update: सलमान खान ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से लगाया मनोरंजन का तड़का

DEC 07, 2025 19:13 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: अमाल मलिक का शो से कटा पत्ता

DEC 07, 2025 19:02 IST

Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: गौरव खन्ना को मिला इस एक्स कंटेस्टेंट का साथ

'बिग बॉस 19' में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जीत की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके सपोर्टर्स भी उन्हें जिताने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। गौरव खन्ना ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है और ईशा मालवीय से लेकर राजीव अदातिया सहित कई एक्स-कंटेस्टेंट्स उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।