Rakhi Sawant ने अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर साधा आदिल खान पर निशाना, कहा- 'सीधा बम से उड़ा दो'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 08:18 AM IST

Rakhi Sawant compared to Urfi javed: इंडियन मॉडल और डांसर राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर अपनी ड्रेस के चलते चर्चाओं में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर राखी की तुलना उर्फी जावेद से की जा रही है। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राखी सावंत ने पहनी अजीबो-गरीब ड्रेस।
  • फैंस ने उर्फी जावेद से की राखी की तुलना।
  • राखी सावंत ने आदिल खान पर भी निशाना साधा है।

Rakhi Sawant compared to Urfi javed: सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं राखी सावंत एक बार फिर अपनी ड्रेस के चलते चर्चाओं में आ गई हैं। हाल ही में राखी सावंत एक इवेंट में नजर आई हैं। जिसमें उन्होंने सिल्वर कलर का एक आउटफिट कैरी किया है। उर्फी जावेद का यह आउटफिट देख अब फैंस उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। इस ड्रेस में राखी सावंत ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहीं, उनकी हील्स के चलते वह लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह ईवेंट के दौरान आदिल खान दुर्रानी पर भी निशाना साधती नजर आई

rakhi sawant compared to urfi javed

rakhi sawant compared to urfi javed


राखी सावंत का बोल्ड आउटफिट देख भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह वीडियो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में राखी सावंत कहती नजर आती है, ‘कोई पत्थर से ना मारो मेरे दीवाने को, बम का जमाना है, उड़ा दो साले को’ कई फैंस का मानना है कि अपने इस बयान से राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी पर निशाना साध रही हैं। राखी के बयान के साथ ही उनका ये आउटफिट भी काफी सुर्खियों में है। उन्होंने अपनी सिल्वर ड्रेस के साथ ही एक थाई-हाई स्लीट स्कर्ट कैरी किया है, जो उनकी हील्स में फंसता नजर आ रहा है।

End of Feed