Exclusive: 'लव जिहाद' के एंगल पर खुलकर बोलीं Rakhi Sawant, कहा- 'मुझे उन लड़कियों के लिए दुख..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 02:15 PM IST

Adil Khan and Rakhi Sawant Marriage: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान (Adil Khan) की शादी को लव जिहाद का विवाद भी शुरू हो गया है। आदिल खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पोस्ट कर राखी सांवत के साथ अपनी शादी को कबूल कर लिया है। लव जिहाद पर राखी सावंत ने अब एक बड़ा बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिल खान ने कुबूल की राखी सावंत के साथ अपनी शादी।
  • लव जिहाद के एंगल पर राखी सावंत ने दिया बड़ा बयान।
  • राखी सावंत और आदिल खान की शादी 7 महीने पहले हुई थी।

Adil Khan and Rakhi Sawant Marriage: सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जिंदगी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। राखी सावंत और आदिल खान (Adil Khan) की शादी बीते दिनों से काफी चर्चाओं में रही है। दरअसल राखी सावंत ने आदिल के साथ अपनी शादी का खुलासा करते हुए कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसके बाद आदिल खान ने इन फोटो पर रिएक्ट करते हुए उन्हें झूठा करार दे दिया था और राखी के साथ अपनी शादी को नकार दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग राखी सावंत और आदिल खान के रिश्ते को लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। हालांकि आज आदिल खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पोस्ट कर राखी सावंत के साथ अपनी शादी को कबूल कर लिया है। इस बीच टाइम्स नाउ से बात करते हुए राखी सावंत ने भी लव जिहाद के एंगल पर अपनी राय रखी है और एक बड़ा बयान दिया है।

Rakhi Sawant and Adil Khan

Rakhi Sawant and Adil Khan

'कई लड़कियां लव जिहाद का शिकार हैं'

लव जिहाद के बारे में बात करते हुए राखी सावंत ने टाइम्स नाउ से कहा, मैंने पहले भी मना किया था कि लव जिहाद जैसा कुछ नहीं है, पता नहीं किसके प्रेशर में आकर आदिल, इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहा था। मैं तो हमेशा से यही कह रही हूं कि मैं शादीशुदा हूं। मुझे तो उन लड़कियों के लिए डर लग रहा है जो सच में लव जिहाद का शिकार बन जाती हैं, जिन्हें शादी के बाद मना कर दिया जाता है। मैं तो सेलिब्रिटी हूं सब के सामने आकर अपनी बात रख सकती हूं लेकिन उन बेचारियों के पास क्या ऑप्शन है।'

End of Feed