Rakhi Sawant Viral Video : राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी बी-टाउन के पॉपुलर कप्लस में से एक हैं। दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते रहते हैं। दोनों के वीडियो साथ में अक्सर वायरल होते रहते हैं। एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सांवत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड पर जमकर भड़ास निकाल रही हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के लिए नल्ला और भेड़िया जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रही हैं। अगर हमारी बातों पर यकीन नहीं होता है तो खुद देख लीजिए ये वीडियो
Rakhi and Adil (Credit Pic : Instagram)
राखी सावंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी आदिल की पीठ पीछे बुराई करती हुई नजर आ रही हैं। राखी पैपराजी से कहती हैं, पता नहीं नल्ला कहां हैं, मालूम नहीं। वो बहुत बड़ा भेड़िया है। वो हमेशा मुझसे चिपकर खड़ा रहता है। क्या चिपककर खड़ा रहता है- मैं ये बोल नहीं पाती हूं। उसके मासूम चेहरे पर मत जाना। ये उसको बोलना मत।
राखी सावंत ने आदिल पर निकाली भड़ास
राखी आगे कहती हैं, मैं चाहती हूं आदिल बिग बॉस में जाए। ये जो इतना मासूम चेहरा दिखता है न, वो चेहरे के पीछे भेड़िया है। दुनिया को पता चलेगा कि कितना बड़ा भेड़िया है वो। वो एक बार गया न तो उसे पता चलेगा दाल -आटे का भाव। उसे तो लगता है अंदर पार्टी चल रही है। जलेबी बिक रही है। घंटा जलेबी बिक रही है। कुछ नहीं है। कपड़े खुद धोने होंगे। एक एक रोटी के लिए लड़ना पड़ेगा। आदिल एक-एक दाने के लिए तरसेगा।
आदिल के आते ही राखी के बदले सुर
आदिल के आते ही राखी पैपराजी से कहती हैं कि उसे कुछ भी मत बताना जो भी मैंने तुमसे कहा है, ठीक है। राखी आगे आदिल से कहती हैं कि पापा मैंने आपकी खूब तारीफ की है। आदिल कहते हैं मैं तारीफ के लायक ही हूं। राखी यही नहीं रुकती हैं वो कहती हैं अगर आप बिग बॉस में गए तो आप ही विनर होंगे
