रजत दलाल और नीरज गोयात के बीच हुई हाथापाई, गुस्से में चूर मारे एक दूजे को थप्पड़ और मुक्के

Rajat Dalal-Neeraj Goyat Physical Fight: सोशल मीडिया पर शो 'बैटलग्राउन्ड' का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रजत दलाल और नीरज गोयात के बीच झगड़ा हुआ। दोनों के बीच गरमा गर्मी इतनी ज्यादा हो गई थी कि रजत दलाल और नीरज ने एक दूजे पर हाथ उठा दिया। इस रिपोर्ट में देखिए हाथापाई का वीडियो।

Rajat Dalal-Neeraj Goyat Physical Fight: ओटीटी प्लेटफॉर्म एमजोन एमएक्स प्लेयर का शो 'बैटलग्राउन्ड' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कोच की गद्दी पर रुबिना दिलैक, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, नीरज गोयात और रजत दलाल बैठे हैं। नीरज ने असीम रियाज को रिप्लेस किया जिनको कुछ हफ्तों पहले बतमीजी करने के चलते शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब इस बीच सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें रजत दलाल और नीरज गोयात के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि क्रू को बीच में आना पड़ा।

Rajat Dalal-Neeraj Goyat Physical Fight

शिखर धवन का शो 'बैटलग्राउन्ड' (BattleGround) से सामने आए वीडियो में देखने को मिला कि गेम के बीच नीरज गोयात (Neeraj Goyat) गलती से रजत दलाल को हाथ लगा देते हैं। ऐसे में रजत नीरज को हाथ लगाने से मना करते हैं और गुस्से में बहुत तेज धक्का भी मार दिया। इसके बाद रजत और नीरज एक दूजे को मारने आते हैं लेकिन कंटेस्टेंट बीच में आकार दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आए। इतना ही नहीं लड़ते-लड़ते नीरज नीच तक गिर जाते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है।

End of Feed