Rahul Vaidya and Disha Parmar Reply to Trollers: बिग बॉस और खतरो के खिलाड़ी जैसे मशहूर रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए भी जाने जाते हैं बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ शादी को लेकर काफी चर्चा में थे। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि वाह-वाही के साथ ही दोनों को अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब राहुल ने अपने एक ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसने उन्हें 'फ्लॉप वेडिंग सिंगर' बताया था।
Rahul Vaidya and Disha Parmar
इंडियन आइडल फेम गायक ने सोशल मीडिया पर यूजर को जवाब देते हुए ट्वीट किया है जो ट्रेंड कर रहा है। एक तरफ जहां बाकी के सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब देने से बचते हैं वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट राहुल ने ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।
यूजर ने राहुल को बताया था फ्लॉप सिंगर
ट्विटर पर रुबीना लियाकत की प्रोफाइल पिक्चर वाले एक यूजर ने राहुल वैद्य को ‘बेकार, बेशर्म, भगोड़ा, और शादी का फ्लॉप सिंगर बताया था।’ इस ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अब राहुल ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपना मजाकिया अंदाज में कहा कि वह ट्रोलर की शादी में गाने के लिए तैयार है। लेकिन उसके पास इतना बजट नहीं होगा। राहुल ने लिखा, ‘आपकी शादी हुई है? मैं वहां भी आ सकता हूं .. ओह रुको! आपका बजट नहीं होगा..’।
Aapki shaadi hui hai ?? I can come there also .. oh wait! Aapka budget nahi hoga … so probably next life. t.co/YH5xpjqIUq
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
दिशा परमार ने दिया करारा जवाब
राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार ने भी ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए उसे 'बेरोजगार' बताया है। टीवी एक्ट्रेस, दिशा परमार इस समय टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नजर आ रही है। उन्होने ट्वीट किया, ‘बेरोजगार लोगों के पास समय की कोई कमी नहीं है, इसलिए यह सब कर रहे हैं’।
@rahulvaidya23 Jobless people doing exactly what they know best!Cannot even afford your time! 💁🏻♀️♥️ undefined
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
बता दें कि राहुल वैद्य को आखिरी बार म्यूजिक वीडियो नॉटी बालम में देखा गया था। राहुल को टीवी पर रिएलिटी शो खतरो के खिलाड़ी 12 और बिग बॉस 14 के लिए भी जाना जाता है।
