प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने तुनिषा शर्मा की मौत को बताया मर्डर, बोले- 'सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी ऐसा ही हुआ था'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 31, 2022, 11:54 AM IST

Pratyusha Banerjee father claim Tunisha Sharma death is murder: तुनिषा के खोने के बारे में बात करते हुए प्रत्यूषा बनर्जी के पिता ने कहा, 'जब मैंने तुनिषा के बारे में खबर पढ़ी तो मुझे बहुत दुख हुआ। अचानक मेरे पुराने घाव ताजा हो गए। एक पिता होने के नाते मैं अभी तुनिषा की मां की हालत समझ सकता हूं।'

Pratyusha Banerjee father on Tunisha Sharma death: तुनिषा शर्मा की आत्महत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है। हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर इतनी कम उम्र में टीवी एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया। 2016 में ऐसे ही 24 साल की उम्र में प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या करके सबको सदमे में डाल दिया था। अब दिवंगत अदाकारा प्रत्यूषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने कहा कि वह तुनिषा शर्मा के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खुद एक पिता होने के नाते वह तुनिषा की मां वनिता शर्मा का दर्द समझ सकते हैं।

pratyusha banerjee and tunisha sharma

pratyusha banerjee and tunisha sharma

20 साल की तुनिषा शर्मा को 24 दिसंबर को टीवी शो अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाया गया था। इस मामले में उनके को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तुनिषा के खोने के बारे में बात करते हुए प्रत्यूषा बनर्जी के पिता ने कहा, 'जब मैंने तुनिषा के बारे में खबर पढ़ी तो मुझे बहुत दुख हुआ। अचानक मेरे पुराने घाव ताजा हो गए। एक पिता होने के नाते मैं अभी तुनिषा की मां की हालत समझ सकता हूं।'

End of Feed